Iran-Israel: इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान कर दिया है।इजरायल के रक्षा मंत्री ने खुद इस ऑपरेशन की पुष्टि की है।अमेरिका द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि,अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है,जिसका उद्देश्य ईरानी शासन से आने वाले खतरे को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है।साथ ही उन्होंने कहा कि,अमेरिका और इजराइल ने ईरान को उसके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के बारे में चेतावनी दी है और यह अभियान उन चिंताओं का जवाब है।
Iran Air Strikes: पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट! कतर, कुवैत और UAE ने बंद किया अपना एयरस्पेस
ईरान हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु अभियानों पर बात करते हुए कहा कि,ईरान के प्रॉक्सी हमास ने ही 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था जिसमें एक हजार से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या हुई थी जिसमें 46 अमेरिकी भी शामिल थे।ईरान आतंकवाद का दुनिया का नंबर एक प्रायोजक है।संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति यह रही है कि,इस आतंकवादी शासन को कभी भी परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए।
ईरानी सैन्य बलों को ट्रंप की चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और अन्य सैन्य बलों को चेतावनी दी है कि,वे अपने हथियार छोड़ दें और पूर्ण माफी का लाभ उठाएं अन्यथा उन्हें निश्चित मौत का सामना करना पड़ेगा।ट्रंप ने कहा कि,उनका प्रशासन अमेरिकी कर्मियों के लिए खतरे को कम करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है यह कार्रवाई सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं बल्कि भविष्य के लिए है।
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान के 30 ठिकानों पर हमले के बाद कतर स्थित भारतीय दूतावात ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही किसी भी तरह की मदद के लिए भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
मदद के लिए 24*7 हेल्पलाइन नंबर जारी
भारतीय दूतावात ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एडवाइजरी से संबंधित जानकारी देते हुए लिखा-क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए कतर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को उचित सावधानी बरतने और दूतावास एंव स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाली खबरों और सलाहों का समय-समय पर पालन करने की सलाह दी जाती है।कतर में दूतावास सामान्य रूप से कार्यरत है।दूतावास का 24×7 हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 है। किसी भी सवाल के जवाब के लिए cons.doha@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते है।









