
Iran Gen- Z Protest: ईरान में महंगाई और रियाल की ऐतिहासिक गिरावट के खिलाफ आक्रोश राजधानी तेहरान से बाहर भी फैल गया है। लगातार तीसरे दिन कई शहरों में प्रदर्शन और हड़ताल जारी हैं। शुरुआत में दुकानदार शामिल थे, लेकिन अब यह विरोध व्यापक आर्थिक असंतोष बन गया है, जिसमें व्यवसायियों के साथ विश्वविद्यालय के छात्र भी जुड़ गए हैं।











