Iran Earthquake News: दोहरे साये में जी रहा ईरान, 20 दिनों में तीसरी बार डोली धरती

जंग के बीच ईरान में एक बार फिर धरती कांपी। दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास के पास शनिवार सुबह रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह झटका लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम और 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 7, 2026

Iran Earthquake News: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और मिसाइल हमलों के बीच ईरान में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप ईरान के बंदर अब्बास के पश्चिमी हिस्से में महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी, और लोग घरों से बाहर भागने लगे। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह भूकंप बंदर अब्बास से 74 किलोमीटर पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटकों को महसूस कर कई लोग आश्चर्य और डर के मिश्रित भाव में घरों से बाहर निकले। कई लोगों ने शंका जताई कि क्या इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने कोई परमाणु परीक्षण किया है।

Terrorist Attack News: आर्मी चेक पोस्ट पर फिदायीन हमला, धमाके की गूंज से सहमा इलाका, अब तक 18 की मौत

लगातार भूकंप और सुरक्षा की चिंता

Iran Earthquake News
दोहरे साये में जी रहा ईरान

ईरान में हाल के दिनों में लगातार भूकंप आने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों को चिंतित कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को ईरान के फ़ार्स प्रांत के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। उस भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर रही। USGS के अनुसार, इन भूकंपों का केंद्र अपेक्षाकृत सतही होने की वजह से झटके तेज महसूस होते हैं।

बीते 20 दिनों के भीतर यह तीसरा भूकंप है। 19 फरवरी को दक्षिण ईरान में 5.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, उस भूकंप का केंद्र फार्स प्रांत के मोहर शहर से लगभग 36 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर होने के कारण झटके और भी तेज महसूस हुए थे।

युद्ध और मिसाइल हमलों के बीच बढ़ी दहशत

ईरान में भूकंप ऐसे समय में आए हैं जब अमेरिका और इजरायल की मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है। 28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई पर हमला किया, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया। अब तक के अमेरिकी-इजरायल हमलों में ईरान में 600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, ईरान भी पलटवार कर रहा है और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार ड्रोन हमले कर रहा है।

स्थानीय लोग भूकंप और युद्ध दोनों से डरे हुए हैं। आसमान से मिसाइलें बरस रही हैं और धरती लगातार कांप रही है। इस मिश्रित खतरे ने आम नागरिकों में असुरक्षा और चिंता को बढ़ा दिया है।

ईरान में आए हालिया भूकंप और मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। सतही भूकंप और लगातार मिसाइल हमलों ने नागरिकों के लिए सुरक्षा का खतरा और मानसिक तनाव बढ़ा दिया है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इस तरह की प्राकृतिक और मानवीय चुनौतियों के बीच लोगों को सतर्क रहना चाहिए। ईरान की सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए यह चुनौती है कि वे भूकंप और युद्ध दोनों के असर से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

“ईरान युद्ध के बाद…” ट्रंप ने बताया अपना अगला बड़ा टारगेट