UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत संभल के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई यानी KK Bishnoi का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब बिजनौर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। संभल में अपने कार्यकाल के बाद विदाई के दौरान KK Bishnoi भावुक नजर आए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी।
संभल विदाई समारोह में भावुक हुए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी
बताते चले कि, शनिवार को संभल में KK Bishnoi के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल समेत कई अधिकारी भी भावुक दिखाई दिए। विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी के लिए रवाना किया।
IPS पत्नी अंशिका वर्मा ने KK Bishnoi के लिए लिखी खास पोस्ट
KK Bishnoi के तबादले के बाद उनकी आईपीएस पत्नी अंशिका वर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में आ गई। अंशिका वर्मा ने वर्दी में दोनों की तस्वीर साझा करते हुए पति के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा तुम पर गर्व है। अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं।” पोस्ट के साथ उन्होंने सैल्यूट वाला इमोजी भी लगाया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
IPS अंशिका वर्मा फिलहाल बरेली में तैनात
अंशिका वर्मा भी उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं। दोनों अधिकारियों की पेशेवर जिम्मेदारियां अलग-अलग जिलों में हैं। KK Bishnoi के नए तबादले के बाद उनकी पत्नी की ओर से साझा किया गया संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
गोरखपुर में हुई थी KK Bishnoi और अंशिका वर्मा की मुलाकात
KK Bishnoi और अंशिका वर्मा की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। उस समय KK Bishnoi एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा एएसपी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। दोनों के बीच परिचय आगे चलकर रिश्ते में बदला और मार्च 2026 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।
संभल हिंसा के बाद चर्चा में आए थे IPS KK Bishnoi
KK Bishnoi का नाम संभल हिंसा के बाद काफी चर्चा में आया था। नवंबर 2024 में संभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर जोर दिया था। हिंसा से जुड़े मामलों में कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई को लेकर भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था।
संभल में कार्यकाल के बाद अब बिजनौर में नई जिम्मेदारी
संभल में अपने कार्यकाल के बाद अब KK Bishnoi के सामने बिजनौर में कानून-व्यवस्था संभालने की नई जिम्मेदारी होगी। प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें बिजनौर का SSP नियुक्त किया गया है। वहीं संभल से उनकी विदाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की भावुक तस्वीरों ने उनके कार्यकाल और पुलिस विभाग में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।
नई पोस्टिंग के साथ KK Bishnoi के सामने बड़ी जिम्मेदारी
बिजनौर में SSP के तौर पर KK Bishnoi को अब जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालनी होगी। संभल में उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए सख्त फैसलों की वजह से उनकी पहचान एक सक्रिय पुलिस अधिकारी के तौर पर बनी। अब बिजनौर में उनकी नई पारी पर पुलिस महकमे और आम लोगों की नजर रहेगी।










