IPL Winner Prize Money 2026: आज होगा IPL 2026 का महामुकाबला, RCB बनाम GT, चैंपियन को मिलेंगे 20 करोड़ रुपये

आईपीएल 2026 (सीजन 19) का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

IPL Winner Prize Money 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 31, 2026

IPL Winner Prize Money 2026: IPL 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। गुजरात टाइटंस ने 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले साल अपना पहला खिताब हासिल किया था और अब लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।

RCB या GT? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी ट्रॉफी के लिए दोनों टीमों की टक्कर

टीमों की स्थिति

RCB की प्लेइंग इलेवन में फिल साल्ट के खेलने पर संशय बना हुआ है, लेकिन टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से खुश है। विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर ओपनिंग कर सकते हैं। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बेहद कम है। दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी।

विजेता की प्राइज मनी

IPL के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनने पर 4.8 करोड़ रुपये मिले थे। अब यह राशि पांच गुना बढ़ चुकी है। IPL 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी।

रनर-अप की प्राइज मनी

फाइनल हारने वाली टीम को भी करोड़ों रुपये मिलेंगे। रनर-अप टीम को 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी।

अन्य टीमों की प्राइज मनी

राजस्थान रॉयल्स: क्वालीफायर-2 तक पहुंचने पर 7 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद: एलिमिनेटर में हारने के बाद 6.5 करोड़ रुपये

मैच का प्रसारण

RCB बनाम GT फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही पिच है जहां पिछले सीजन का फाइनल हुआ था और इस सीजन दोनों टीमों का लो-स्कोरिंग मुकाबला भी यहीं हुआ था। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा। लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

झारखंड महिला टी20 टूर्नामेंट के लिए तैयार JSCA स्टेडियम, 3 जून से शुरू होगा रोमांच