IPL 2026: क्या रविंद्र जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए ‘धुरंधर’ कप्तान? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिए बड़े संकेत

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में कप्तानी को लेकर हलचल बढ़ गई है। टीम के सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा की तस्वीर और “थालापथी” कैप्शन ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है कि क्या जडेजा को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

IPL 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 5, 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने ‘ट्रेड विंडो’ के जरिए एक मास्टरस्ट्रोक खेला है। टीम ने अपने सबसे सफल कप्तानों में से एक, संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ ट्रेड कर दिया है। इस चौंकाने वाले सौदे के बदले राजस्थान ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया है। संजू के जाने से राजस्थान के फैंस थोड़े मायूस जरूर हैं, लेकिन जडेजा की वापसी ने नई उम्मीदें जगा दी हैं।

ये टीमें अभी तक T20 World Cup स्क्वॉड का ऐलान नहीं कर पाईं, पाकिस्तान सहित तारीख़ की जानकारी

“थालापथी” पोस्ट ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

IPL 2026
जडेजा संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान

राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से रविंद्र जडेजा की एक तस्वीर साझा की, जिसने कप्तानी की चर्चाओं को हवा दे दी है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था— “जल्द ही थालापथी” (Soon Thalapathy)। तमिल भाषा में ‘थालापथी’ का अर्थ ‘सेनापति’ या ‘लीडर’ होता है। फैंस का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स ने इस शब्द के जरिए यह संकेत दे दिया है कि आगामी सीजन में टीम की बागडोर जडेजा के हाथों में होगी।

कप्तानी की रेस में कौन है आगे?

संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान के पास नेतृत्व के लिए तीन प्रमुख विकल्प नजर आ रहे हैं—

रियान पराग: आईपीएल 2025 में उपकप्तानी कर चुके पराग को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है। वे युवा हैं और टीम की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह समझते हैं।

यशस्वी जायसवाल: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लोहा मनवाने वाले यशस्वी भी लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं।

रविंद्र जडेजा: अनुभव के मामले में जडेजा इन सबसे कोसों आगे हैं। उनके पास दबाव झेलने की अद्भुत क्षमता है और वे खेल के तीनों विभागों (बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग) में माहिर हैं।

जडेजा और राजस्थान रॉयल्स

IPL 2026
जडेजा संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान

रविंद्र जडेजा के लिए यह महज एक टीम बदलना नहीं, बल्कि ‘घर वापसी’ जैसा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2008 में जब शेन वॉर्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने पहला आईपीएल खिताब जीता था, तब जडेजा उस विजेता टीम का अहम हिस्सा थे। दिवंगत शेन वॉर्न उन्हें प्यार से “रॉकस्टार” बुलाते थे। 2009 तक राजस्थान के साथ रहने के बाद वे अन्य टीमों से होते हुए CSK पहुंचे थे। अब 17 साल बाद, जडेजा का वापस उसी टीम में आना एक पूर्ण चक्र (Full Circle) पूरा होने जैसा है।

न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, सीनियर पेसर की इंजरी से टी20 वर्ल्ड कप पर संकट