IPL 2026: CSK पर भारी पड़ा वैभव का बल्ला, 8 विकेट से जीता राजस्थान

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले CSK का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा, और बाद में वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक के आगे चेन्नई के गेंदबाज बेबस नजर आए।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 31, 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना खाता जीत के साथ खोला। इस मुकाबले में राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में केवल 127 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने इस स्कोर को बेहद आसानी से हासिल करते हुए महज 12.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ टीम को दो महत्वपूर्ण अंक भी मिले।

RR vs CSK: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नजर

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला मैच

IPL 2026
CSK पर भारी पड़ा वैभव का बल्ला

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तूफान खड़ा कर दिया। उन्होंने मात्र 17 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 5 शानदार छक्के निकले।

उनकी बल्लेबाजी का अंदाज इतना आक्रामक था कि उनका स्ट्राइक रेट 305 से भी ऊपर रहा। वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। साथ ही यह राजस्थान रॉयल्स के इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बन गया। उनकी इस पारी ने मैच को शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान के पक्ष में झुका दिया और चेन्नई की टीम वापसी का कोई मौका नहीं बना सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी रही पूरी तरह नाकाम

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। टीम लंबे समय बाद एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतरी थी और उनकी कमी साफ तौर पर महसूस हुई। चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन जेमी ओवरटन ने बनाए, जिन्होंने 36 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम की कमजोर बल्लेबाजी के कारण वे बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे, जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा।

जियोस्टार ने बांग्लादेशी ब्रॉडकास्टर के साथ आईपीएल एग्रीमेंट किया खत्म