SRH vs LSG: हैदराबाद बनाम लखनऊ महामुकाबला, जानें SRH vs LSG की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन SRH की कप्तानी करेंगे। शानदार फॉर्म में चल रही हैदराबाद और पहली जीत की तलाश में जुटी लखनऊ के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में रनों का बड़ा सैलाब देखने को मिल सकता है।

SRH vs LSG

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 5, 2026

SRH vs LSG: IPL 2026 टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला आज यानी रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा.यह रोमांचक मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियाम में खेला जाएगा. एक ओर लखनऊ की टीम अपनी पहली हार का मलाल भुलाकर वापसी करने के मकसद से मैदान में उतरेगी,वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली 65 रनों की घमाकेदार जीत के जोश के साथ मैदान में उतरेगी.

मैदान पर दिखेगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा

इस हाई-वोल्टेज मैच में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें ईशान किशन, ऋषभ पंत, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, युवा सनसनी अभिषेक शर्मा और विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड जैसे दिग्गज सितारों पर टिकी रहने वाली हैं। चूंकि दोनों ही खेमों में विध्वंसक बल्लेबाजों की लंबी फौज मौजूद है, इसलिए हैदराबाद के मैदान पर आज चौकों-छक्कों की बरसात और एक बहुत बड़ा स्कोर (High-scoring match) देखने को मिल सकता है।

ईशान किशन संभालेंगे हैदराबाद की कमान

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ा झटका यह है कि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट (Back Injury) के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वह फिटनेस जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं और खबरों के मुताबिक 17 अप्रैल को टीम से दोबारा जुड़ेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम का नेतृत्व करते हुए कप्तानी की बागडोर संभालेंगे।

कप्तानों की रणनीति और संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ की टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की जोड़ी को बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाया था, लेकिन यह प्रयोग पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। ऐसे में पूरी संभावना है कि लखनऊ इस बार अपने पुराने और भरोसेमंद ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर वापस लौट सकती है। इसका मतलब है कि आज के मैच में मिचेल मार्श के साथ एडन मार्करम पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच को अपनी बेहतरीन उछाल (Bounce) के लिए जाना जाता है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और स्ट्रोक प्लेयर्स को काफी मदद मिलती है। चूंकि यह मुकाबला दोपहर के वक्त खेला जाना है, इसलिए यहां ओस (Due Factor) की कोई भूमिका नहीं होगी। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रनों से अधिक का है। साथ ही यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली (Run chase) टीम का जीत प्रतिशत 56.63% है। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 6 बार आमना-सामना हुआ है। इन मुकाबलों में 4 बार लखनऊ ने बाजी मारी है, जबकि केवल 2 बार हैदराबाद को जीत नसीब हुई है। हालांकि, पिछले 3 मैचों के हालिया रिकॉर्ड देखें तो SRH ने दो बार लखनऊ को पटखनी दी है। वहीं अगर हैदराबाद के घरेलू मैदान की बात करें, तो यहां दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 2 बार लखनऊ ने मेजबान टीम को उसी के घर में धूल चटाई है।

आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।