IPL 2026 Point Table: बारिश ने पलटी बाजी, पंजाब किंग्स बनी नंबर-1; जानें KKR और RCB का हाल

IPL 2026 के 12वें मैच में पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला, जिससे पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, केकेआर 8वें नंबर पर है। आरसीबी अब दूसरे और राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है।

IPL 2026 Point Table

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 7, 2026

IPL 2026 Point Table: IPL 2026 के 12वें मुकाबले में सोमवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर कुदरत का कहर देखने को मिला। पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला रोमांचक मुकाबला भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। अंपायरों के इस फैसले के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा, जिसने अंक तालिका के समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।

ईडन गार्डन्स में वरुण देव की एंट्री

बताते चले कि, मैच की शुरुआत में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनकी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज फिन एलन महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, वहीं स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन का फ्लॉप शो जारी रहा और वे केवल 4 रन ही जोड़ सके। जब स्कोरबोर्ड पर 3.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन थे, तभी तेज बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। लगभग 3 घंटे तक जारी मूसलाधार बारिश के कारण मैदान पूरी तरह गीला हो गया, जिससे मैच को अंततः रद्द घोषित करना पड़ा।

अंक तालिका में पंजाब किंग्स की बादशाहत

आपको बता दे कि, मुकाबला रद्द होने से मिले एक अंक की बदौलत पंजाब किंग्स अंक तालिका (Points Table) में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब की टीम ने 3 मैचों में 5 अंक जुटा लिए हैं, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी के पास फिलहाल 2 मैचों में 4 अंक हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक कठिन रहा है, लेकिन इस एक अंक के साथ उनका खाता खुल गया है और टीम अब 8वें पायदान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मजबूती से बनी हुई हैं।

मुंबई-हैदराबाद की जद्दोजहद और CSK-गुजरात की खराब शुरुआत

लीग के अन्य समीकरणों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में एक जीत के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर संघर्ष कर रही है। लखनऊ सुपरजायंट्स सातवें पायदान पर टिकी हुई है। सबसे चौंकाने वाली स्थिति चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस की है। एमएस धोनी की पूर्व टीम सीएसके और गुजरात टाइटंस को इस सीजन में अपनी पहली जीत का बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं, जिसके चलते गुजरात 9वें और चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।