IPL 2026: इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 40 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत ने न केवल राजस्थान के अभियान को मजबूती दी है, बल्कि पूरे अंक तालिका (Points Table) के समीकरणों को भी उलट-पुलट कर दिया है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम अब खिताब की रेस में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
छलांग मारकर नंबर 2 पर पहुंचे रॉयल्स
बताते चले कि, मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज थी, लेकिन लखनऊ पर बड़ी जीत के बाद टीम स्टैंडिंग्स में जबरदस्त सुधार हुआ है। अब राजस्थान के 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ कुल 10 अंक हो गए हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने सीधे दूसरे पायदान पर छलांग लगा दी है। फिलहाल, पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ शिखर पर बनी हुई है, जबकि राजस्थान उसके पीछे मजबूती से खड़ी है।
RCB और SRH को हुआ बड़ा नुकसान
आपको बता दे कि, राजस्थान की इस जीत ने दो दिग्गज टीमों—रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)—के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अंक तालिका के शीर्ष चार के स्थानों में बदलाव के चलते RCB अब दूसरे से खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम को भी एक स्थान का घाटा सहना पड़ा है और वह अब चौथे पायदान पर है। दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट और कम मैच खेलने के कारण बेंगलुरु, हैदराबाद से ऊपर है।
MI vs CSK मैच का नहीं होगा असर
दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान की इस जीत ने टॉप 4 को इतना सुरक्षित कर दिया है कि अब मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) मैच का परिणाम भी शीर्ष चार की सूरत नहीं बदल पाएगा। मुंबई फिलहाल 7वें और चेन्नई 8वें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के पास 4-4 अंक हैं। यदि इनमें से कोई भी टीम जीतती है, तो वे आपस में स्थान बदल सकती हैं या थोड़ा ऊपर चढ़ सकती हैं, लेकिन चौथे नंबर पर बैठी हैदराबाद (8 अंक) को पछाड़ना फिलहाल उनके लिए असंभव है।
दिल्ली और गुजरात के बीच नेट रन रेट की जंग
अंक तालिका के बीच के स्थान भी काफी दिलचस्प हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच पॉइंट्स टेबल में संघर्ष जारी है। दिल्ली 5वें और गुजरात 6वें स्थान पर है, और दोनों ही टीमों के 6-6 मैचों में 6-6 अंक हैं। यहां केवल नेट रन रेट का अंतर ही तय कर रहा है कि कौन आगे रहेगा। इन टीमों को टॉप 4 में एंट्री करने के लिए अब अपने आने वाले मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
फिसड्डी साबित हुईं लखनऊ और कोलकाता
टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। राजस्थान से हार झेलने के बाद लखनऊ की टीम अब 9वें स्थान पर गिर गई है, जिससे उनके प्लेऑफ की राह कठिन होती दिख रही है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस समय आईपीएल 2026 की सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है और 10वें पायदान पर संघर्ष कर रही है।
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल (टॉप 4):
पंजाब किंग्स: 11 अंक
राजस्थान रॉयल्स: 10 अंक
RCB: 8 अंक
SRH: 8 अंक









