IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है और शुरुआती तीन मैचों में ही रोमांच चरम पर पहुंच गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारे भी मैदान पर चमके हैं। इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ रन बनाए बल्कि अपनी टीमों को जीत भी दिलाई। खासकर वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया।
IPL 2026: CSK पर भारी पड़ा वैभव का बल्ला, 8 विकेट से जीता राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत

तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी ने सीएसके को मात्र 127 रन पर रोक दिया। इसके बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबको चौंका दिया। राजस्थान ने 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सीएसके को 8 विकेट से हराया।
अंक तालिका में राजस्थान का कब्जा
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 2 अंक हासिल किए और नेट रन रेट (NRR) के दम पर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए। राजस्थान का NRR 4.171 तक पहुंच गया है, जिससे उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। आरसीबी अब 2.907 के NRR के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 0.687 के NRR के साथ तीसरे स्थान पर है।
सीएसके को बड़ा झटका
राजस्थान की जीत जितनी बड़ी थी, उतना ही बड़ा नुकसान चेन्नई सुपर किंग्स को हुआ। सीएसके का नेट रन रेट सीधे -4.171 तक गिर गया है। इस हार ने टीम को अंक तालिका में छठे स्थान पर धकेल दिया है। संभावना है कि अन्य टीमें अपने मैच खेलते ही सीएसके आखिरी पायदान पर पहुंच जाए।
आईपीएल 2026 की शुरुआत ने ही फैंस को रोमांचित कर दिया है। जहां युवा वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती हार ने गहरा झटका दिया है और अब उन्हें वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
RR vs CSK: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नजर









