PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में महामुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और दोनों का स्क्वाड

IPL 2026 के चौथे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की कप्तानी वाली दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। संतुलित पिच और ओस (Dew) की भूमिका इस रोमांचक मैच का परिणाम तय करने में बेहद खास होगी।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 31, 2026

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। आज यानी 31 मार्च 2026 को न्यू चंडीगढ़ के खूबसूरत मैदान पर दोनों ही टीमें सीजन के अपने पहले मैच में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए आमने-सामने होंगी। इस बेहद हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब किंग्स के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात टाइटंस के युवा अगुआ शुभमन गिल के बीच कप्तानी की असली परीक्षा होने वाली है। ये दोनों ही धुरंधर खिलाड़ी न केवल अपनी फ्रैंचाइजी को जीत दिलाकर सीजन का शानदार आगाज करना चाहेंगे, बल्कि बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी20 राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी की दावेदारी भी बेहद मजबूती से पेश करना चाहेंगे।

जानिए कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला ?

बताते चले कि, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह घमासान मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के बीच पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड पर इस सत्र की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लाइव शुरू हो जाएगा, जबकि सिक्का उछालने यानी टॉस के लिए दोनों कप्तान ठीक 7:00 बजे मैदान के बीचों-बीच मौजूद रहेंगे।

न्यू चंडीगढ़ पिच रिपोर्ट

आपको बता दे कि, क्रिकेट पंडितों और जानकारों की मानें तो न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम की पिच काफी संतुलित और खेल के अनुकूल मानी जाती है। यहां बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने में जितनी आसानी होती है, उतनी ही मदद कटर और स्विंग डालने वाले गेंदबाजों को भी मिलती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 180 से 190 रनों का टोटल एक सुरक्षित और पार स्कोर माना जा सकता है। हालांकि, मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ दूसरी पारी में ओस (ड्यू) का असर बहुत अधिक देखने को मिल सकता है, जिससे बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आज के मौसम का मिजाज

पंजाब और गुजरात के बीच होने वाले इस मुकाबले में इंद्रदेव की तरफ से किसी भी प्रकार के खलल की कोई आशंका नहीं है। न्यू चंडीगढ़ के मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवरों का भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। शाम के वक्त यहां का औसतन तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो क्रिकेट खेलने के लिए एकदम मुफीद है।

दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, मुशीर खान, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट सहित अन्य युवा खिलाड़ी।

गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा जैसे धुरंधर।