IPL 2026: काइल जेमीसन की एक गलती पड़ी भारी, वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना पड़ा महंगा

IPL 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, लेकिन असली चर्चा काइल जेमीसन पर लगे जुर्माने की है। वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जेमीसन ने आक्रामक 'सेंड-ऑफ' दिया, जिसे मैच रेफरी ने आचार संहिता का उल्लंघन माना। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों जेमीसन को मिली सजा।

IPL 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मई 2, 2026

IPL 2026: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस जीत की खुशी के बीच दिल्ली के मुख्य तेज गेंदबाज काइल जेमीसन बीसीसीआई के रडार पर आ गए हैं।

जयपुर में राजस्थान की शर्मनाक हार

बताते चले कि, आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए राजस्थान की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। इस मैच में राजस्थान को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम की हार से ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने की रही। मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी इस बार पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्हें दिल्ली के कीवी तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने पारी की शुरुआत में ही पवेलियन भेज दिया, जिससे राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

काइल जेमीसन पर बीसीसीआई का एक्शन

आपको बता दे कि, भले ही काइल जेमीसन ने अपनी गेंदबाजी से दिल्ली को शुरुआती सफलता दिलाई, लेकिन जोश के चक्कर में वह एक बड़ी गलती कर बैठे। मैच के दौरान उनके व्यवहार को देखते हुए बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जेमीसन पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट (IPL Code of Conduct) के उल्लंघन का आरोप लगा है। मैच रेफरी राजीव सेठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लेवल-1 के उल्लंघन के लिए आधिकारिक चेतावनी दी है। इसके साथ ही जेमीसन के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है, जो भविष्य में उनके लिए निलंबन का खतरा बढ़ा सकता है।

धारा 2.5 का उल्लंघन

यह पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर में हुई। जेमीसन ने जैसे ही वैभव सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड किया, वह अपना आपा खो बैठे। विकेट लेने के बाद जेमीसन बल्लेबाज के बेहद करीब चले गए और आक्रामक तरीके से जश्न मनाने लगे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने सूर्यवंशी की आंखों में आंखें डालकर बार-बार तालियां बजाईं। जेमीसन का यह इशारा बल्लेबाज को उकसाने वाला था, जिसे आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.5 के तहत दंडनीय माना गया है। इस धारा के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी ऐसी भाषा या इशारे का इस्तेमाल नहीं कर सकता जो विपक्षी खिलाड़ी को आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर करे। जेमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।

वैभव सूर्यवंशी इस मैच में केवल 2 गेंदें ही खेल पाए

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, वैभव सूर्यवंशी इस मैच में केवल 2 गेंदें ही खेल पाए। उन्होंने पहली गेंद पर शानदार चौका लगाकर अपने इरादे साफ किए थे, लेकिन अगली ही गेंद पर जेमीसन ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी। वह 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, एक मैच में फ्लॉप होने के बावजूद सूर्यवंशी का यह सीजन अब तक बेमिसाल रहा है। उन्होंने 10 मैचों में 40.40 की औसत से 404 रन बनाए हैं। वर्तमान में वह ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर काबिज हैं। राजस्थान की टीम को उम्मीद होगी कि उनके स्टार ओपनर अगले मैच में इस विवाद को पीछे छोड़कर फिर से रनों की बारिश करेंगे।