IPL 2026: क्या खत्म होने वाला है धोनी का IPL करियर? आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात

IPL 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आकाश चोपड़ा के बयान ने इस बहस को और बढ़ा दिया है कि क्या यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। क्या धोनी संन्यास लेंगे या फिर मैदान पर नजर आएंगे, जानिए पूरी खबर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 24, 2026

IPL 2026: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना सही नहीं होगा। अगर वह इस भूमिका में उतरते हैं, तो उनके लिए सन्यास लेना ही बेहतर ऑप्शन हो सता है।

IPL 2026: चेपॉक में MS Dhoni की एक झलक पर फैन की आंखों में आंसू, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीज़न?

आपको बता दें कि, हर साल की तरह इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले एक बड़ा सवाल सामने है। क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगी? पिछले समय में टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई है और टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, संजू सैमसन के टीम से जुड़ने की खबरों ने भी इस चर्चा को और तेज़ कर दिया है।

फिटनेस और बढ़ती उम्र बनी चुनौती

बताते चलें कि, धोनी की फिटनेस की लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। घुटने की समस्या और बढ़ती उम्र के कारण अब वह पहले की तरह लंबी बल्लेबाजी नहीं कर पाते। चेपॉक में हुए ‘ROAR 26’फैन इवेंट के दौरान उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उनकी फिटनेस अब पहले जैसी नहीं रही। यही वजह है कि वह निचले क्रम में आकर कुछ बड़े शॉट्स लगाते हैं और टीम को तेज़ रन दिलाने की भूमिका निभाते हैं।

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की फिटनेस और NOC पर सस्पेंस, दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की भूमिका पर सवाल

JioStar के ‘IPL Today Live’ शो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि क्रिकेट में कोई खिलाड़ी डगआउट से टीम को नहीं चला सकता, जैसा फुटबॉल में होता है। उनके मुताबिक, धोनी की सबसे बड़ी ताकत मैदान पर उनकी मौजूदगी, खेल की समझ और आत्मविश्वास है। ऐसे में अगर वह सिर्फ ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ बनकर खेलते हैं, तो यह उनकी भूमिका के साथ न्याय नहीं होगा।

अब पीछे हटने का समय?

चोपड़ा का मानना है कि अब CSK में धोनी का उत्तराधिकारी तैयार हो चुका है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभाल सकते हैं। ऐसे में धोनी को धीरे-धीरे टीम से अलग होकर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।

IPL 2026 में बैटिंग पोजिशन का खेल: किस नंबर पर सबसे ज्यादा रन? कोहली-धोनी चौंकाने वाली लिस्ट से गायब

धोनी का आईपीएल करियर

धोनी का आईपीएल करियर
धोनी का आईपीएल करियर

धोनी का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 278 मैचों में 242 पारियों में 5,439 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* रहा है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

CSK में युवा खिलाड़ियों पर फोकस

पिछले सीज़न के खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ियों ने टीम में नई ऊर्जा भरी है। इसके अलावा टीम ने “डैडीज़ आर्मी” की छवि से बाहर निकलने के लिए भी कदम उठाए हैं और कई युवा प्रतिभाओं पर निवेश किया है।

युवाओं को मौका देने की जरूरत

आकाश चोपड़ा ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को आगे बढ़ाना है, तो उसे खुद से सीखने का मौका देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि धोनी पहले ही पीछे हटकर युवा खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर दे चुके हैं, जैसा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के साथ किया था।

IPL 2026: चेपॉक में MS Dhoni की एक झलक पर फैन की आंखों में आंसू, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो