IPL 2026: आईपीएल 2026 के आखिरी और बेहद रोमांचक लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। हालांकि दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन कोलकाता के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह इस मैच पर टिकी हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग मैच हार जाती है, तो कोलकाता को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए दिल्ली से मिले लक्ष्य को महज 12.1 ओवर (73 गेंदों) के भीतर ही चेज करना होगा।
RR vs MI: करो या मरो मुकाबले में राजस्थान की नजर आखिरी प्लेऑफ टिकट पर
कप्तान अजिंक्य रहाणे का बयान
टॉस जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी रणनीति साफ की। उन्होंने कहा “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारे लिए गणित बिल्कुल सीधा और आसान है। हमें पता है कि नेट रन रेट के लिहाज से हमें क्या करना है। हालांकि, हम यह नहीं जानते कि अंतिम परिणाम क्या होगा, लेकिन विकेट बहुत शानदार दिख रहा है। पिछले छह मैचों में हमारी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह काबिलेतारीफ है। मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है, क्योंकि जिस मुश्किल स्थिति से उबरकर हमने वापसी की है, उसके लिए साहस, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक रवैये की जरूरत होती है। हम इस मैच में भी पूरे जोश के साथ प्रतिस्पर्धा करने और जीतने के इरादे से मैदान में उतर रहे हैं।”
कप्तान अक्षर पटेल बोले
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के वक्त अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात की। अक्षर ने कहा “अगर हम टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। इस सीजन में हमने बहुत खराब क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन हम उन अहम मौकों को भुनाने में नाकाम रहे, जहां से मैच का पासा पलट सकता था। हमें इन गलतियों से सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा। अब हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि हम अगले सीजन में कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आज के मैच के लिए हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं।”
दोनों टीमों की अंतिम प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
इस अहम मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अंतिम एकादश में बड़े बदलाव किए हैं, जो इस प्रकार हैं:
दिल्ली कैपिटल्स (DC): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी।
क्रिकेट में होने जा रहे बड़े फेरबदल, कोलकाता टेस्ट से पहले बदल सकते हैं कई अहम नियम










