IPL 2026: ईडन गार्डन्स में KKR और SRH की भिड़ंत, पहली जीत के लिए आमने-सामने होंगे दो सूरमा!

IPL 2026 में पहली जीत की तलाश! ईडन गार्डन्स में आज KKR और SRH के बीच होगा महामुकाबला। दोनों टीमों के पहले मैच हारने के बाद जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल।

IPL 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 2, 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में आज दो ऐसी टीमों की भिड़ंत होने जा रही है जो अपने पहले मैच में हार का स्वाद चख चुकी हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का बैटिंग ऑर्डर बेहद विस्फोटक है, ऐसे में फैंस को आज रनों की जोरदार बरसात देखने को मिल सकती है।

समीर रिजवी के नेतृत्व में दिल्ली ने लखनऊ को सख्त मुकाबले में शिकस्त दी

मुकाबला कब और कहाँ?

यह धमाकेदार मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। आज यानी 2 अप्रैल, 2026 की शाम 7:00 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और ठीक 7:30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

हेड-टू-हेड आंकड़े

अगर इतिहास और आंकड़ों की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा हमेशा सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी रहा है।

कुल मैच खेले गए: 30

KKR की जीत: 20

SRH की जीत: 10

इन आंकड़ों से साफ है कि केकेआर का दबदबा रहा है, लेकिन आईपीएल में किसी भी टीम को कमजोर आंकना भारी पड़ सकता है।

पिच और मौसम का मिजाज

पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहाँ गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। हालांकि, मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, मैदान पर ओस (Due) गिरने की पूरी संभावना है। ओस गिरने के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह बिना किसी हिचकिचाहट के पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।

मौसम का हाल: कोलकाता का मौसम आज क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा। तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन हवा में नमी (humidity) खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकती है।

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पैन, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार।

MPL Auction 2026: आशुतोष शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में किया शॉपिंग