IPL 2026: रायपुर के मैदान पर आज आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने जा रहा है। टूर्नामेंट के इस निर्णायक मोड़ पर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज की एक हार केकेआर को टूर्नामेंट से विदा कर देगी?
IPL 2026: नया रायपुर में आज भिड़ेंगे बेंगलुरू और कोलकाता
अब तक कैसा रहा KKR का प्रदर्शन?

मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी अस्थिर रहा है। टीम ने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से केवल 4 मैचों में जीत नसीब हुई है। 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वर्तमान में, केकेआर के पास 9 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.169 है, जो उन्हें अंक तालिका में 8वें स्थान पर रखता है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता की राह अब काफी कठिन नजर आ रही है।
जीत मिलने पर मजबूत होगी उम्मीद
अगर केकेआर आज आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है, तो टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी मजबूत हो जाएंगी। कोलकाता को लीग स्टेज में अभी कुल 4 मुकाबले खेलने हैं और अगर टीम सभी मैच जीतने में सफल रहती है, तो उसके 17 अंक हो जाएंगे। आईपीएल के इतिहास को देखते हुए 16 या 17 अंक आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी माने जाते हैं। ऐसे में लगातार जीत हासिल करके केकेआर बिना किसी दूसरी टीम पर निर्भर हुए अंतिम चार में जगह बना सकती है।
IPL 2026: 86 रन पर ढही SRH, गुजरात टाइटन्स ने 82 रन से दर्ज की बड़ी जीत
क्या हारते ही खत्म हो जाएगा सफर?
अगर आज के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हार मिलती है, तब भी टीम पूरी तरह प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं होगी। हालांकि इसके बाद राह बेहद कठिन हो जाएगी। आरसीबी के खिलाफ हार के बाद केकेआर के पास अधिकतम 15 अंक तक पहुंचने का मौका रहेगा। ऐसी स्थिति में टीम को अपने बाकी बचे तीनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। इसके साथ-साथ उन्हें दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। खासकर उन टीमों की हार जरूरी होगी जो पहले से टॉप-4 की रेस में आगे चल रही हैं।
नेट रनरेट भी निभाएगा अहम भूमिका
केवल जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत भी केकेआर के लिए जरूरी हो सकती है। टीम का नेट रनरेट फिलहाल निगेटिव में है, जो आगे जाकर परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर दो या उससे ज्यादा टीमें समान अंकों पर रहती हैं, तो नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ का फैसला हो सकता है।
IPL 2026 Points Table : गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर
आज के मुकाबले पर टिकी निगाहें
अब सभी की नजरें आज होने वाले आरसीबी और केकेआर मुकाबले पर टिकी हैं। कोलकाता के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं होगा। अगर टीम जीत हासिल करती है, तो प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हार मिलने पर स्थिति काफी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर दबाव में कैसा प्रदर्शन करती है।










