IPL 2026: आज का रोमांचक मुकाबला, GT vs RCB सबकुछ जानें

क्या IPL 2026 में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला सीजन का सबसे रोमांचक मैच साबित होगा, जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां, साथ ही कौन सी टीम आज जीत की ओर बढ़ सकती है पूरी डिटेल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 30, 2026

IPL 2026: Gujarat Titans और Royal Challengers Bengaluru के बीच आज 42वां लीग मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियाम में आयोजित होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है क्योंकि एक ओर गुजरात अपनी पांचवी जीत की तलाश में है, वहीं बेंगलुरु सातवीं जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Riyan Parag Smoking : रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करना पड़ा भारी, BCCI ले सकता है कड़ा एक्शन

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों का बोलबाला संभव

आपको बता दें कि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिछले कुछ मैचों के आंकड़ों के अनुसार, यहां गेंद अच्छी तरह से बैट पर आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। गुजरात टाइटंस ने इस मैदान पर पिछले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस संभावित टीम

गुजरात टाइटंस संभावित टीम
गुजरात टाइटंस संभावित टीम

गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाजों में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल उतर सकते हैं। विकेटकीपर के रूप में जोस बटलर टीम में शामिल रहेंगे। मध्यक्रम में शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। ऑलराउंडर जेसन होल्डर टीम को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं।

खिड़कियों के शीशे तोड़ने वाला बच्चा बना वर्ल्ड क्रिकेट का बादशाह—रोहित शर्मा का सफर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित टीम

बेंगलुरु की टीम में सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और जैकब बेटेल शुरुआत कर सकते हैं। देवदत्त पडिक्कल भी टॉप ऑर्डर में नजर आएंगे। कप्तान रजत पाटीदार मध्यक्रम को संभालेंगे, जबकि विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा खेल सकते हैं। ऑलराउंडर टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या टीम को संतुलन देंगे। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार और सुयश शर्मा शामिल हो सकते हैं।

हेड-टू-हेड और प्रदर्शन का विश्लेषण

हेड-टू-हेड और प्रदर्शन का विश्लेषण
हेड-टू-हेड और प्रदर्शन का विश्लेषण

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें बेंगलुरु ने 4 मैच जीते हैं जबकि गुजरात ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। मौजूदा सीजन में भी बेंगलुरु का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर माना जा रहा है, जिससे उन्हें हल्की बढ़त मिलती दिख रही है।

मैच प्रेडिक्शन

फॉर्म और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए मुकाबला बेहद करीबी रहने की संभावना है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार बेंगलुरु की टीम थोड़ा आगे नजर आती है, लेकिन गुजरात का घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड उन्हें मजबूत चुनौती देता है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी, लेकिन मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

लाइव प्रसारण

इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी।

शुभमन गिल की टाइटंस तैयार, लेकिन भुवनेश्वर कुमार-हेजलवुड की जोड़ी बनेगी सबसे बड़ी चुनौती