IPL 2026: आईपीएल का पहला डबल हेडर; DC vs MI और GT vs RR में कांटे की टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज इस सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। दोपहर 3:30 बजे पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी, जबकि शाम 7:30 बजे गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। चारों टीमों के बीच होने वाले इन कड़े मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा।

IPL 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 4, 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का रोमांचक सफर पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 7 मुकाबले सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं और अब सभी फ्रेंचाइजी टीमें अपना दूसरा-दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतर रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज इस चमचमाती लीग का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि आज कुल 4 ताकतवर टीमें आमने-सामने होंगी। पहला महामुकाबला दोपहर में शुरू होगा, जबकि दिन का दूसरा हाई-वोल्टेज मैच शाम को खेला जाएगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी बनाम एमआई की जंग

बताते चले कि, आज के पहले क्रिकेट संग्राम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जोरदार भिड़ंत होने वाली है। राहत की बात यह है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज मौसम बिल्कुल साफ नजर आ रहा है। यह धमाकेदार मुकाबला दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच की शुरुआत दोपहर ठीक 3:30 बजे से होगी, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान 3:00 बजे मैदान पर उतरेंगे। जो फैंस इस मैच का सीधा लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं, वे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों का रुख कर सकते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ‘जियोहॉटस्टार’ ऐप और उनकी वेबसाइट पर उठाया जा सकता है।

दोनों दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर

अगर दोनों खेमों की बात करें तो दिल्ली और मुंबई दोनों ही फ्रेंचाइजी अपने-अपने पिछले मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर चुकी हैं। ऐसे में आज किसी एक टीम के विजय रथ पर ब्रेक लगेगा और उसे सीजन की पहली शिकस्त झेलनी होगी, जबकि दूसरी टीम लगातार अपनी दूसरी जीत का जश्न मनाएगी। पिछले मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया था। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके विपरीत, दिल्ली की गेंदबाजी तो बेहद घातक नजर आई थी, लेकिन उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे थे।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर

दोपहर के रोमांच के बाद शाम को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैदान पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई को बुरी तरह से धोया था। उस मैच में राजस्थान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही लाजवाब रही थी।

दूसरी ओर, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को अपने ओपनिंग मैच में पंजाब किंग्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात की टीम आज टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का खाता खोलने के मजबूत इरादे से मैदान में उतरेगी। गुजरात और राजस्थान का यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और इसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस मैच को भी फैंस स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकेंगे।