IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज एक रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी, जहां दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ अभी भी खुली हुई है। जो टीम आज हार जाएगी, उसके लिए आगे की राह लगभग मुश्किल हो सकती है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
IPL 2026: कौन है प्रिंस यादव? जिसने विराट कोहली को 2017 के बाद पहली बार किया 0 पर आउट
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स इस समय प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। कप्तान Axar Patel की टीम ने अब तक 10 मैचों में 4 जीत हासिल की है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर है। कप्तान Ajinkya Rahane की टीम ने 9 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, केकेआर ने पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार वापसी की है। दिल्ली को अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में KKR आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। केकेआर ने दिल्ली को 19 बार हराया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। अरुण जेटली स्टेडियम में भी केकेआर का प्रदर्शन अच्छा रहा है और 2022 के बाद से यहां उसने तीन मैचों में जीत हासिल की है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इस मैदान की पिच इस सीजन काफी बल्लेबाजों के अनुकूल रही है। पहले भी यहां बड़ा स्कोर देखने को मिला है, जहां एक मैच में 265 रनों का सफल पीछा किया गया था। इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी मैच हार गई थी। वहीं आरसीबी के खिलाफ टीम मात्र 77 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है। आज के मुकाबले में पिच नंबर 6 का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे उम्मीद है कि एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।
मैच प्रिडिक्शन और संभावनाएं
मैच काफी करीबी रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें लगभग बराबरी की स्थिति में हैं। हालांकि, प्रिडिक्शन के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। टॉस इस मैच में अहम भूमिका निभा सकता है और नतीजा काफी हद तक उसी पर निर्भर करेगा।
IPL 2026 Controversy : खिलाड़ियों के साथ घूम रहे अनजान लोग, बीसीसीआई सचिव की सख्त चेतावनी
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली की टीम में केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन शामिल हो सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केकेआर की टीम में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं।










