iPhone Screen: Apple का iPhone आज भी प्रीमियम स्मार्टफोन की कैटेगरी में सबसे आगे माना जाता है, लेकिन इसकी मजबूती को लेकर यूज़र्स हमेशा सतर्क रहते हैं. थोड़ी-सी लापरवाही और हाथ से फिसला फोन सीधे टूटे डिस्प्ले के साथ सर्विस सेंटर पहुंच जाता है. भारत समेत पूरी दुनिया में iPhone के सर्विस सेंटर्स पर आने वाली सबसे आम शिकायतों में स्क्रीन डैमेज सबसे ऊपर है. टूटी स्क्रीन न सिर्फ फोन के लुक और इस्तेमाल को खराब करती है, बल्कि इसकी री-सेल वैल्यू पर भी सीधा असर डालती है.
Nothing का बड़ा कदम, बेंगलुरु में खुलेगा भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर
स्क्रीन बदलवाने का खर्च
Apple अपने ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर्स पर ओरिजिनल डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की सुविधा देता है. हालांकि, यह सुविधा काफी महंगी साबित हो सकती है, खासकर तब जब आपके पास नया या Pro सीरीज़ का iPhone हो. स्क्रीन रिप्लेसमेंट की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आपका iPhone कौन-सा मॉडल है और आपने AppleCare+ लिया है या नहीं.
स्क्रीन रिप्लेसमेंट की कीमत

अगर आपके iPhone पर AppleCare+ नहीं है, तो भारत में ऑफिशियल डिस्प्ले रिप्लेसमेंट पर भारी खर्च आ सकता है.
- iPhone 15 और iPhone 15 Plus: लगभग 28,000 से 33,000 रुपये
- iPhone 15 Pro और Pro Max: करीब 33,000 से 38,000 रुपये
- iPhone 14 और 14 Plus: लगभग 26,000 रुपये
- iPhone 14 Pro सीरीज़: 31,000 से 35,000 रुपये
- iPhone 13 सीरीज़: 22,000 से 29,000 रुपये
- iPhone 12 सीरीज़: 20,000 से 26,000 रुपये
- iPhone SE (तीसरी जनरेशन): करीब 12,000 से 15,000 रुपये
इस कीमत में आपको ओरिजिनल Apple OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें True Tone सपोर्ट, सही ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और Apple की आधिकारिक वारंटी शामिल होती है.
Republic Day Sale 2026: Apple लवर्स के लिए खुशखबरी, iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट
AppleCare+ के साथ कितना खर्च?
अगर आपने AppleCare+ प्लान लिया हुआ है, तो स्क्रीन टूटने पर जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. AppleCare+ के तहत प्रति दुर्घटना सिर्फ लगभग 2,500 से 3,000 रुपये का सर्विस चार्ज देना होता है. इस प्लान में हर साल दो बार accidental damage रिपेयर की सुविधा मिलती है. महंगे iPhone Pro मॉडल यूज़ करने वालों के लिए AppleCare+ किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है.
iPhone स्क्रीन रिप्लेसमेंट कहां करवाना बेहतर?

iPhone की स्क्रीन बदलवाने के लिए हमेशा Apple Authorized Service Centre या Apple की आधिकारिक वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक करना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है. Apple साफ तौर पर चेतावनी देता है कि लोकल रिपेयर शॉप से स्क्रीन बदलवाने पर वारंटी खत्म हो सकती है और Face ID, True Tone व डिस्प्ले क्वालिटी जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं.
सस्ता लेकिन जोखिम भरा
हालांकि गैर-आधिकारिक दुकानों पर स्क्रीन रिप्लेसमेंट सस्ता लगता है, लेकिन वहां इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स अक्सर नकली या कम क्वालिटी के होते हैं. इससे फोन की परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर खतरा बढ़ सकता है. कई मामलों में यह सस्ता विकल्प लंबे समय में ज्यादा नुकसानदेह साबित होता है.
हर दिन ‘जिंदा’ होने की पुष्टि नहीं की तो परिवार को भेज देगा मौत का मैसेज, वायरल ऐप की सच्चाई










