iPhone 17 Offer: iPhone Lovers के लिए खुशखबरी, आधी से भी कम में कर लें खरीदी

Valentine’s Day से पहले iPhone Lovers के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। iPhone 17 पर ऐसा ऑफर आया है, जिसने स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। एक्सचेंज, बोनस और कैशबैक मिलाकर यह प्रीमियम फोन आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone Lovers के लिए खुशखबरी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 7, 2026

iPhone 17 Offer: अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को कुछ खास और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। प्रीमियम स्मार्टफोन की कैटेगरी में आने वाला iPhone 17 अब भारी छूट के साथ 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। देश की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन क्रोमा Valentine’s Day स्पेशल सेल लेकर आई है, जिसमें iPhone 17 पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Bharat Taxi App: कितना सस्ता होगा Bharat Taxi का किराया? एक क्लिक में जानें सारी बातें

पिछले साल लॉन्च हुआ था iPhone 17

Apple ने iPhone 17 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इसकी कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के चलते इसकी कीमत आम ग्राहकों की पहुंच में आ गई है। यही वजह है कि यह डील iPhone लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं मानी जा रही।

iPhone 17 के दमदार फीचर्स

iPhone 17 को कई शानदार अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.3 इंच का Always-On डिस्प्ले मिलता है, जो ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन को एल्युमिनियम और ग्लास फिनिश दी गई है, जिससे इसका लुक और प्रीमियम लगता है। इसकी मोटाई केवल 7.3mm है, जो इसे हल्का और स्लिम बनाती है। कैमरा की बात करें तो iPhone 17 में 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, फ्रंट में सेंटर स्टेज लेंस मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए बेहतर अनुभव देता है।

Ola Uber Rapido Driver on Strike: Ola-Uber ड्राइवरों की नेशनल स्ट्राइक, यात्रियों को हो रही परेशानी

लेटेस्ट A19 चिप और बड़ी बैटरी

लेटेस्ट A19 चिप और बड़ी बैटरी
लेटेस्ट A19 चिप और बड़ी बैटरी

फोन में Apple की नई A19 चिप दी गई है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें iPhone 16 के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यूजर्स को बेहतर बैकअप मिलता है। इन्हीं खूबियों की वजह से iPhone 17 ने लॉन्च के बाद दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है।

क्रोमा की छप्परफाड़ डील कैसे मिलेगी?

क्रोमा की यह सेल 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है। यहां iPhone 17 की मूल कीमत करीब 82,900 रुपये है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ इसे बेहद सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को पुराने फोन के एक्सचेंज पर 23,500 रुपये तक की छूट, इसके अलावा 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर iPhone 17 की कीमत 50,000 रुपये से भी कम हो जाती है।

ABCDE नहीं, QWERTY क्यों? कीबोर्ड लेआउट का पूरा इतिहास और साइंस

Apple Store पर भी मिल रही छूट

Valentine’s Day के मौके पर Apple ने भी अपने प्रोडक्ट्स पर खास डिस्काउंट का ऐलान किया है। Apple Store पर iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा MacBook Air M4 की खरीद पर भी ग्राहकों को 10,000 रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।

क्यों खास है यह मौका?

अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो Valentine’s Day का यह ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। सीमित समय के लिए चल रही इस डील में प्रीमियम iPhone 17 को बजट रेंज में खरीदा जा सकता है।

Korean Lover Game पर बड़ा खुलासा! Mobile छीन रहा बच्चों की जिंदगी? Online Gaming Apps पर भड़की Public