शेष सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों को दिए गए निर्देश

महोबा.  जल जीवन मिशन के अंतर्गत महोबा जनपद में पाइपलाइन कार्यों के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का व्यापक अभियान चलाया गया है। अधिकांश सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने की दिशा में व्यपक कदम उठाए जा रहे हैं। इस विषय में, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को लंबित सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पाइपलाइन के कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों का हो रहा व्यापक पुनर्निर्माण जनपद महोबा में जल

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

महोबा.
 जल जीवन मिशन के अंतर्गत महोबा जनपद में पाइपलाइन कार्यों के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का व्यापक अभियान चलाया गया है। अधिकांश सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने की दिशा में व्यपक कदम उठाए जा रहे हैं। इस विषय में, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को लंबित सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पाइपलाइन के कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों का हो रहा व्यापक पुनर्निर्माण

जनपद महोबा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पांच परियोजनाओं के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान लगभग 1131 किलोमीटर सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया था। इनमें से लगभग 1118 किलोमीटर सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है। प्रशासन के अनुसार सड़कों का पुनर्निर्माण संबंधित विभागों द्वारा मानकों के अनुरूप कराया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड निर्माण

जिले के विभिन्न विकास खंडों में भी प्रक्रिया के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क पुनर्निर्माण कराया गया। चरखारी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 717 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण हुआ है, जबकि जनपद में कुल मिलाकर लगभग 706 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। इन कार्यों का सत्यापन थर्ड पार्टी संस्था टीपीआई द्वारा किया जा रहा है तथा शेष सड़कों का निर्माण वर्तमान में प्रगति पर है।

शिकायतों के निस्तारण और आगे की कार्यवाही

ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिन गांवों में अभी कुछ सड़कें अधूरी हैं, वहां संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी लंबित सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

Leave a Comment

2