Induction Cooktop Use Tips: किचन में सावधान! इंडक्शन चूल्हे के पास न रखें ये डिवाइस

Induction Cooktop Use Tips में बड़ा खुलासा हुआ है कि किचन में इंडक्शन चूल्हे के पास कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना बेहद खतरनाक हो सकता है। क्या आपकी भी ये आदत है, और इससे आपके महंगे गैजेट्स पर क्या असर पड़ सकता है, जानिए पूरी जानकारी इस खबर में विस्तार से

इंडक्शन चूल्हे के पास न रखें ये डिवाइस

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Induction Cooktop Use Tips: LPG की समस्या के बाद दे से ही इलेक्ट्रॉनिक चूल्हें जैसे की इंडक्शन का काफी मात्रा में इस्तेमाल बढ़ गया है। लेकिन जितना ही झटपट इससे खाना तैयार होता है, उतना ही इससे सावधानी बरतनी भी जरूरी है, थोड़ी सी भी चूक काफी नुकसान करना सकती है। ऐसे में कुछ इलेक्टॉनिक गैजेट्स को इससे दूर रखने की सलाह दी जाती है। आइए डिटेल में जानते हैं।

Redmi A7 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, 6300mAh बैटरी और ‘iPhone जैसी नॉच’ के साथ 13 अप्रैल को देगा दस्तक

इंडक्शन चूल्हा कैसे खतरा?

इंडक्शन चूल्हा कैसे खतरा?
इंडक्शन चूल्हा कैसे खतरा?

इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (Electromagnetic Field) के माध्यम से काम करता है। यह तकनीकि चूल्हा को सीधे गर्म करती है, जिससे खाना जल्दी बनता है। लेकिन यही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड आसपास रखे इलेक्ट्रॉनित उपकरणों पर असर डालती है। अगर सावधानी नहीं बरतते हैं, तो आपके महंगे गैजेट्स खराब हो सकते हैं।

मोबाइल फोन को रखें सुरक्षित दूरी पर

मोबाइल फोन को रखें सुरक्षित दूरी पर
मोबाइल फोन को रखें सुरक्षित दूरी पर

अक्सर लोग खाना बनाते वक्त अपना टाइमपास करने के लिए किचन में फोन का इस्तेमाल करते है, लेकिन ये आपके फोन के लिए खतरे से खाली नहीं है। मोबाइल के अंदर कई संवेदनशील सेंसर और सर्किट होते हैं, जो इंडक्शन चूल्हे के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड से प्रभावित करते हैं। जिससे की फोन के पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

Microsoft Copilot AI Warning: AI पर भरोसा पड़ सकता है भारी! अपने रिस्क पर करें इस्तेमाल’? जानिए वजह

स्मार्टवॉच के लिए भी खतरा

स्मार्टवॉच के लिए भी खतरा
स्मार्टवॉच के लिए भी खतरा

सिर्फ स्मार्टफोन के लिए हीं नहीं, बल्कि स्मार्टवॉच के लिए भी ये काफी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते वक्त स्मार्टवॉच हाथ से नहीं निकालते हैं, तो इसके सेंसेर सहित छोटे मेग्नेटिक पार्ट्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड से खराब बो सकते हैं।

पावर बैंक को रखें दूर

अक्सर लोग फोन डिस्चार्ज न होने पाए, इसके लिए पावर बैंक अक्सर अपने पास रखते है। किचन में इंडक्शन चूल्हे के पास चार्ज करना सही नहीं है। पावर बैंक के अंदर सर्किट बैटरी होती है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड से खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा इसको इंडक्शन से दूर रखें।

ईयरबड्स और डेबिट क्रेडिट डेबिट कार्ड को रखे दूर

अक्सर लोगों को खाना बानाते वक्त गाना सुनने का शौक होता है, जिससे की वो ईयरबड्स को अपने पास रखते हैं, लेकिन ये नुकसानदायक हो सकता है। वहीं दसूरी तरफ अगर आप किटन में क्रेडिट या डेबिट कार्ड रखते हैं तो इसमे लगी मैग्नेटिक स्ट्रिप इलेक्ट्रोमग्नेटिक फील्ड के संपर्क में आने से खराब हो सकती है।

इंस्टाग्राम लॉन्च करेगा ‘Instagram Plus, प्रीमियम फीचर्स के साथ पेड सर्विस की टेस्टिंग शुरू