इंदौर का नया जिला अस्पताल शुरू, पहले ही दिन 462 मरीजों ने ली स्वास्थ्य सेवाएं

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गईं। अस्पताल में सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही हैं। पहले दिन ओपीडी में 462 मरीजों का पंजीयन किया, जबकि 13 मरीजों की एमआरआई और चार बच्चों का टीकाकरण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि अस्पताल के मेटरनिटी विंग के आपरेशन थिएटर का कल्चर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित आपरेशन शुरू किए जाएंगे। साथ ही अन्य विभागों में भी शल्य

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 17, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इंदौर.

पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गईं। अस्पताल में सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही हैं। पहले दिन ओपीडी में 462 मरीजों का पंजीयन किया, जबकि 13 मरीजों की एमआरआई और चार बच्चों का टीकाकरण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि अस्पताल के मेटरनिटी विंग के आपरेशन थिएटर का कल्चर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित आपरेशन शुरू किए जाएंगे। साथ ही अन्य विभागों में भी शल्य चिकित्सा सेवाएं चरणबद्ध रूप से प्रारंभ की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल भवन का लोकार्पण किया था। अस्पताल का स्त्री रोग विंग पूरी तरह क्रियाशील होने पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग एवं शिशु रोग वार्ड में 75 से अधिक बिस्तरों पर मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

चिकित्सक एवं कर्मचारी कार्यभार संभाल चुके हैं
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हड्डी रोग और जनरल सर्जरी विभाग से जुड़े चिकित्सक एवं कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में कार्यभार संभाल चुके हैं। आने वाले दिनों में अन्य चिकित्सा सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

दंत चिकित्सा विशेषज्ञ का परिणाम घोषित
इंदौर : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने दंत चिकित्सा विशेषज्ञ 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग और 13 प्रतिशत प्रावधिक भाग में बांटा गया है। 11 में से 3-3 सामान्य, एसटी व ओबीसी, 1-1 एससी व ईडब्ल्यूएस है। सूची में 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही वेटिंग लिस्ट भी निकाली गई है। अधिकारियों के मुताबिक वेटिंग लिस्ट में भी दस उम्मीदवारों के नाम है। अगले कुछ महीनों में विभाग इन्हें पोस्टिंग देगा।

2