अपराधियों से जन्मदिन का गुलदस्ता लेना पड़ा महंगा, इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार निलंबित

इंदौर जन्मदिन पर आपराधिक तत्वों से गुलदस्ता लेने वाले प्रधान आरक्षक जीतू सरदार को जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतिक ने निलंबित कर दिया है। डीसीपी ने उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। जीतू का स्वागत करवाते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो गया था। थाना परदेशीपुरा में पदस्थ थे जीतू सरदार एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक जीतू सरदार परदेशीपुरा थाना में पदस्थ था। बुधवार को उसके जन्मदिन पर कुछ लोगों ने स्वागत किया था। इसमें संयोगितागंज थाना क्षेत्र का अक्रांत बोयत, आयुष बोयत और विकास शामिल हुआ। स्वागत करने वालों का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड तीनों का

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इंदौर
जन्मदिन पर आपराधिक तत्वों से गुलदस्ता लेने वाले प्रधान आरक्षक जीतू सरदार को जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतिक ने निलंबित कर दिया है। डीसीपी ने उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। जीतू का स्वागत करवाते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो गया था।

थाना परदेशीपुरा में पदस्थ थे जीतू सरदार
एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक जीतू सरदार परदेशीपुरा थाना में पदस्थ था। बुधवार को उसके जन्मदिन पर कुछ लोगों ने स्वागत किया था। इसमें संयोगितागंज थाना क्षेत्र का अक्रांत बोयत, आयुष बोयत और विकास शामिल हुआ।

स्वागत करने वालों का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
तीनों का आपराधिक रिकार्ड है। अक्रांत और आयुष भाई हैं और उनके पिता दीनू का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। वीडियो में आरोपित जीतू को गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए और शनिवार को जीतू को निलंबित कर जांच बैठा दी गई।

Leave a Comment

2