Indore Brutal Murder: साइकोपैथ प्रेमी का खौफनाक सच, हत्या के बाद दरिंदगी का खुलासा

इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या ने सनसनी फैला दी है। छात्रा का नग्न शव उसके फ्लैट से बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रेमी पियूष धामनोतिया ने गला दबाकर हत्या की और शव के पास बैठा रहा, फिर मुंबई फरार हो गया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 17, 2026

Indore Brutal Murder: इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी प्रेमी पीयूष धनोतिया, जिसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया, ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने प्रेमिका का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद मृतका की लाश के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने शव को निर्वस्त्र हालत में कमरे में छोड़कर मुंबई भागने की बात स्वीकार की।

हरियाणा दहला: रोहतक में ताबड़तोड़ गोलियां, IG ऑफिस के नजदीक मर्डर से सनसनी

हत्या के बाद शराब और फोटो वायरल

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद शव के पास बैठकर शराब पी और फिर मृतका की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इसके बाद वह नया सिम और मोबाइल नंबर लेकर मुंबई में पनवेल और अंधेरी जैसे इलाकों में छिपा रहा।

यूट्यूब से सीखा तंत्र-मंत्र

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह मृतका से माफी मांगना चाहता था। इसके लिए उसने यूट्यूब से मृत आत्मा बुलाने वाले तंत्र-मंत्र सीखे और पीड़िता से माफी मांगने की कोशिश की। आरोपी ने कहा कि वह शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका उससे रिश्ता तोड़ना चाहती थी।

आरोपी का बदलते बयान

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पहले कहा कि प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी, इसलिए उसने हत्या कर दी। बाद में उसने बयान बदला और कहा कि मृतका का किसी अन्य युवक से संबंध था और वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना का विवरण

10 फरवरी को आरोपी ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया। दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मृतका की तस्वीरें खींचीं और इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर वायरल कर दीं। उसी रात उसने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में भी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया।

परिवार को दिया था बहाना

घटना वाले दिन मृतका ने अपने परिवार को बताया था कि वह सहपाठी पीयूष धनोतिया के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। बाद में उसका शव आरोपी के किराए के मकान से बरामद हुआ, जिसमें गले पर रस्सी के निशान पाए गए।

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। उसे मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने बताया कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है और जांच जारी है।

यह मामला न केवल एक जघन्य अपराध का उदाहरण है बल्कि यह भी दिखाता है कि साइकोपैथिक प्रवृत्ति किस तरह इंसान को अमानवीय कृत्य करने पर मजबूर कर सकती है। पुलिस की जांच से साफ है कि आरोपी ने हत्या के बाद दरिंदगी की हदें पार कीं और समाज को झकझोर देने वाला अपराध किया।

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI समिट, जानें आम जनता को क्या होंगे फायदे