Indigo Flight Emergency: उड़ान के बीच Indigo फ्लाइट का इंजन फेल, चेन्नई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता से 224 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-723) का लैंडिंग से ठीक पहले बायां इंजन फेल हो गया।

Indigo Flight Emergency

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 12, 2026

Indigo Flight Emergency: देश में विमान हादसों और तनीकी खराबी के मामले लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। हाल ही में एअर इंडिया की फ्लाइट में आए गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की एक उड़ान का लैंडिंग से ठीक पहले अचानक इंजन फेल हो गया, जिससे चेन्नई एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और प्रशासन की तत्परता से विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और विमान में सवार सभी 224 लोगों की जान सुरक्षित बच गई।

Gutka Ban: गुटखा पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज से एक साल तक नहीं होगी बिक्री

बायां इंजन फेल होने से मची अफरा-तफरी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-723 कोलकाता से उड़ान भरकर चेन्नई पहुंच रही थी। इस विमान में लगभग 224 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। यात्रा का अधिकांश हिस्सा सामान्य रहा, लेकिन जब रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विमान ने चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की प्रक्रिया शुरू की, तो वह अचानक डगमगाने लगा।

पायलट ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए विमान के सिस्टम की जांच की, तो पता चला कि विमान का बायां इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका था। पायलट ने बिना देर किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। स्थिति की नजाकत को देखते हुए तुरंत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और आपातकालीन लैंडिंग के पुख्ता इंतजाम किए गए।

फुल सिक्योरिटी के बीच सुरक्षित लैंडिंग और प्रोटोकॉल

इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही चेन्नई एयरपोर्ट अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रनवे को खाली कराया गया और एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस की टीमों को रनवे पर तैनात कर दिया गया। पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच पायलट ने विमान को चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे-25 पर बेहद कुशलता के साथ सुरक्षित उतार लिया।

विमान के रुकते ही यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने राहत की सांस ली। तय प्रोटोकॉल के तहत सभी 224 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और एहतियातन मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। इस पूरी घटना के दौरान किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस और पायलट का डोप टेस्ट विवाद

इस घटना से कुछ ही दिन पहले एअर इंडिया की एक फ्लाइट में भी बड़ा हादसा टला था। फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान लैंडिंग से ठीक पहले भयानक टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। अचानक आए तेज झटकों के कारण विमान करीब 300 मीटर नीचे आ गया था, जिससे विमान के भीतर चीख-पुकार मच गई थी। यात्री अपनी सीटों से उछलकर इधर-उधर गिर पड़े थे और सामान बिखर गया था। इस हादसे में 17 यात्री घायल हुए थे, जिन्हें हवाई अड्डे के मेडिकल रूम में भर्ती कराना पड़ा था।

इस मामले की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। प्रोटोकॉल के तहत जब विमान के पायलट का डोप टेस्ट कराया गया, तो वह दो बार इस टेस्ट में फेल हो गया। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि विमान में उस गंभीर टर्बुलेंस और अनियंत्रित स्थिति के पीछे पायलट की लापरवाही या शारीरिक अक्षमता एक बड़ा कारण हो सकती है। फिलहाल, एविएशन अथॉरिटीज दोनों ही घटनाओं की गहन जांच कर रही हैं।

CG के धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला, ₹1.31 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार