IndiGo Flight Bomb Threat: दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की धमकी; लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की संदिग्ध सूचना मिलने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर विमान को आइसोलेशन बे में जांचा जा रहा है। जानिए इस घटना का पूरा अपडेट।

IndiGo Flight Bomb Threat

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 18, 2026

IndiGo Flight Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रहे एक यात्री विमान में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान में विस्फोटक होने की सूचना मिली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान का मार्ग बदला गया और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

PM Modi Assam Visit: काजीरंगा में पीएम मोदी की हुंकार; एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, Congress को बताया ‘विकास विरोधी’

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान को लखनऊ की ओर मोड़ा गया

IndiGo Flight Bomb Threat
दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की धमकी

बताते चले कि, रविवार, 18 जनवरी 2026 की दोपहर को दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए सफर अचानक दहशत में बदल गया। विमान जब हवा में था, तभी सुरक्षा एजेंसियों को विमान में बम होने की गोपनीय सूचना (Bomb Threat Call) प्राप्त हुई। पायलटों ने बिना देरी किए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और निकटतम सुरक्षित विकल्प के रूप में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क साधा। एटीसी (ATC) से अनुमति मिलते ही विमान को तत्काल डायवर्ट कर लखनऊ में सुरक्षित रूप से उतारा गया।

सुरक्षा घेरा और तलाशी अभियान

आपको बता दे कि, विमान के लैंड होते ही उसे हवाई अड्डे के एक ‘आइसोलेशन बे’ (सुरक्षित हिस्से) में ले जाया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA) पर पहले से ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सीआईएसएफ (CISF) और स्थानीय पुलिस बल तैनात थे। बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड ने तुरंत विमान का मोर्चा संभाला। सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रत्येक यात्री और उनके सामान की गहन तलाशी (Security Screening) ली गई ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

विमान के भीतर गहन तलाशी और यात्रियों का रेस्क्यू

आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें एयरपोर्ट के एक सुरक्षित टर्मिनल क्षेत्र में रखा गया। विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, सुरक्षा प्रोटोकॉल (Aviation Security Protocol) के तहत विमान के इंजन, केबिन और कार्गो होल्ड की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जब तक पूरी तरह से ‘क्लीयरेंस’ नहीं मिल जाता, विमान को आगे की उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हवाई अड्डा प्रशासन और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

विमान में बम की खबर फैलते ही हवाई अड्डे के भीतर और बाहर यात्रियों के परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) और स्थानीय खुफिया एजेंसियां अब इस ‘होक्स कॉल’ या धमकी भरे संदेश के स्रोत की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और सुरक्षा घेरे में जांच की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करें।

ग्रैप-4 की वजह से दिल्ली-NCR में गाड़ियों पर रोक