लखनऊ में स्वदेशी रक्षा तकनीक का प्रदर्शन, आत्मघाती ड्रोन से बैलिस्टिक जैकेट तक दिखे अत्याधुनिक उत्पाद

 लखनऊ  यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में आयोजित प्रदर्शनी में स्वदेशी तकनीक की ताकत देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कंपनियों के अत्याधुनिक उत्पादों की जानकारी ली। डिफेंस टेक्नोलाजी की झलक होवेरिट प्राइवेट लिमिटेड के दिव्यास्त्र एमके-1 में दिखी। कंपनी के फ्लाइट टेस्टिंग इंजीनियर लारिब ने बताया कि यह आत्मघाती ड्रोन प्लेटफार्म है, जिसे लक्षित स्थान तक पहुंचकर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका नया एमके-3 वेरिएंट जेट इंजन से संचालित होगा और इसका कानपुर में परीक्षण भी हो चुका है। सैनिकों की सुरक्षा से जुड़े उपकरण

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 लखनऊ
 यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में आयोजित प्रदर्शनी में स्वदेशी तकनीक की ताकत देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कंपनियों के अत्याधुनिक उत्पादों की जानकारी ली। डिफेंस टेक्नोलाजी की झलक होवेरिट प्राइवेट लिमिटेड के दिव्यास्त्र एमके-1 में दिखी।

कंपनी के फ्लाइट टेस्टिंग इंजीनियर लारिब ने बताया कि यह आत्मघाती ड्रोन प्लेटफार्म है, जिसे लक्षित स्थान तक पहुंचकर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका नया एमके-3 वेरिएंट जेट इंजन से संचालित होगा और इसका कानपुर में परीक्षण भी हो चुका है। सैनिकों की सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी आकर्षण का केंद्र रहे।

दशकों पुरानी एमकेयू लिमिटेड ने बैलेस्टिक हेलमेट, बैलेस्टिक जैकेट, नाइट विजन बाइनोक्युलर और थर्मल वेपन साइट प्रदर्शित किए। कंपनी ने कारगिल युद्ध के दौरान जूतों की आपूर्ति की थी। इसके बाद बैलेस्टिक हेलमेट और जैकेट के क्षेत्र में विस्तार किया और अब भारत में सुरक्षा उपकरणों का निर्माण कर रही है।

2