Indian Idol 16: टीवी और सिनेमा जगत की दो दिग्गज अभिनेत्रियां अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल इंडियन आइडल 16 के अपकमिंग एपिसोड में मेहमान के रूप में दिखाई देने जा रही हैं। इस विशेष एपिसोड में दोनों अभिनेत्री अपने पुराने यादगार पलों को शेयर करेंगी और अपने हिट गानों पर शानदार परफॉर्मेंस भी देंगी। मेकर्स ने हाल ही में इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस प्रोमो में अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल की एंट्री और उनके डांस को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
79 साल की अरुणा ईरानी ने जमाया डांस का तड़का
प्रोमो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल स्टेज पर आती हैं, जज उन्हें देखकर बेहद खुश होते हैं। विशाल ददलानी खुशी में सीटी बजाते हैं, जबकि श्रेया घोषाल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत करती हैं। अरुणा ईरानी अपने चर्चित गाने ‘कलियों का चमन’ पर शानदार डांस करती दिखाई देती हैं। उनके डांस को देखकर टीवी की फेमस दादी फरीदा जलाल भी तालियाँ बजाती हैं। यह प्रोमो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देखिए इंडियन आइडल, शनिवार-रविवार रात 8 बजे #SonyEntertainmentTelevision और SonyLIV पर। यादों की प्लेलिस्ट, इंडियन आइडल, नया सीजन, श्रेया घोषाल, बादशाह, विशाल ददलानी, रियलिटी शो।”
पाकिस्तानी दर्शकों का भड़का गुस्सा! धुरंधर 2 को कहा ‘थर्ड क्लास’, बाहर लगे विवादित नारे
छह दशकों से लंबा करियर
अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं, जिनका करियर 60 साल से अधिक पुराना है। उन्होंने हिंदी, कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्मों में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। अरुणा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘गंगा जमुना’ (1961) में बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने सहायक भूमिकाओं से मुख्य भूमिकाओं की ओर कदम बढ़ाया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘बॉम्बे टू गोवा’ (1972) और ‘कारवां’ (1971) शामिल हैं।
समय के साथ अरुणा ने मां, दादी और नानी जैसे किरदार निभाए और टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनके अभिनय और मंचीय कौशल ने उन्हें हर पीढ़ी के दर्शकों के दिल में जगह दिलाई।
Dhurandhar 2 Collection Day 4: सुबह होते ही ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, चौथे दिन की कमाई चौंकाने वाली
इंडियन आइडल में पुरानी यादों का तड़का

इस एपिसोड में केवल डांस ही नहीं, बल्कि पुराने यादगार लम्हों को भी याद किया जाएगा। दर्शक इस एपिसोड के जरिए अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल के न केवल अभिनय, बल्कि उनके जीवन की कहानियों और संगीत के सफर को भी जान सकेंगे। यह एपिसोड इंडियन आइडल 16 के नए सीजन में न केवल मनोरंजन बल्कि पुरानी यादों की एक झलक भी प्रस्तुत करेगा।









