Indian Football Team: 26 मार्च 2026 को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के हेड कोच खालिद जमील और खिलाड़ी आशिक कुरुनियान, सहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। यह घटना उस समय हुई जब टीम को एएफसी एशियन कप क्वालिफायर के मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी।
IPL 2026: जुबान के पक्के निकले हार्दिक पंड्या, वानखेड़े के कर्मियों को दिया करोड़ों का इनाम
सुरक्षा गार्ड्स ने रोका
स्टेडियम के गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने टीम को रोकते हुए साफ कहा कि जब तक जरूरी भुगतान नहीं होगा, तब तक एंट्री नहीं मिलेगी। बताया गया कि केरल फुटबॉल एसोसिएशन ने स्टेडियम किराए के लिए 20 से 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा नहीं की थी। इसी कारण खिलाड़ियों और कोच को अंदर जाने से रोक दिया गया। मजबूरी में पूरी टीम को बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए वापस लौटना पड़ा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, बढ़ी नाराजगी
इस घटना के कारण आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करनी पड़ी। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में नाराजगी साफ झलक रही थी। एक अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले इस तरह की अव्यवस्था ने भारतीय फुटबॉल की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है।
पहले भी हो चुका विवाद
यह पहली बार नहीं है जब कोच्चि में ऐसा मामला सामने आया हो। फरवरी 2026 में भी केरल ब्लास्टर्स के खिलाड़ियों को भुगतान विवाद के चलते स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया था। लगातार ऐसी घटनाएं भारतीय फुटबॉल की साख को कमजोर कर रही हैं।
एआईएफएफ का आश्वासन
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने भरोसा दिलाया है कि भारत और हांगकांग के बीच 31 मार्च को होने वाला मैच तय समय पर ही खेला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मैच से पहले सभी जरूरी भुगतान पूरे कर दिए जाएंगे।
BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल, 17 शहरों में होंगे 22 मुकाबले









