T20 World Cup 2028: भारत बना टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन, जानिए अब कब और कहां होगा अगला टूर्नामेंट!

भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को फाइनल में 96 रनों से शिकस्त देकर 2026 टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी के बाद बुमराह के कहर ने कीवियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगला महाकुंभ कब और कहाँ होगा?

T20 World Cup 2028

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

मार्च 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

T20 World Cup 2028:  करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद टी20 विश्व कप 2026 का सफल समापन हो गया है। दुनिया भर की टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबलों के बाद आखिरकार क्रिकेट प्रेमियों को इस साल का चैंपियन मिल गया। भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया ने संतुलित खेल दिखाया और कई मजबूत टीमों को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। इस जीत के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी मजबूत स्थिति को एक बार फिर साबित कर दिया।

पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दबदबा

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और रणनीतिक कप्तानी से टीम को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई। टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन भी भारत की सफलता का बड़ा कारण बना। इसी सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी और अंत में खिताब जीतने में कामयाब रही।

अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में

अब जब टी20 विश्व कप 2026 खत्म हो चुका है, तो क्रिकेट प्रशंसकों के मन में अगली प्रतियोगिता को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन हर दो साल में करता है। इससे पहले 2024 में भी टी20 विश्व कप आयोजित किया गया था और अब 2026 का संस्करण पूरा हुआ है। अगला टी20 विश्व कप 2028 में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे, जिससे दोनों देशों के क्रिकेट स्टेडियमों में फिर से बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन देखने को मिलेगा।

अक्टूबर से नवंबर के बीच हो सकता है आयोजन

हालांकि अभी तक आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2028 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि यह टूर्नामेंट अक्टूबर से नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रतियोगिता अक्टूबर के मध्य से शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चल सकती है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई प्रमुख स्टेडियमों में मुकाबले खेले जाएंगे।

2028 में भी 20 टीमें लेंगी हिस्सा

टी20 विश्व कप के नए प्रारूप के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेती हैं और यही प्रारूप 2028 में भी जारी रहने की संभावना है। इससे दुनिया के ज्यादा से ज्यादा देशों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलता है। 20 टीमों के इस प्रारूप के कारण प्रतियोगिता और भी प्रतिस्पर्धी बन गई है और छोटे क्रिकेट देशों को भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

इन टीमों ने पहले ही कर ली है क्वालीफाई

अगले टी20 विश्व कप के लिए कई टीमों ने अभी से अपनी जगह पक्की कर ली है। मेजबान होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें सीधे टूर्नामेंट में खेलेंगी। इसके अलावा 2026 टी20 विश्व कप में सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली आठ टीमों ने भी अगली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इन टीमों में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

रैंकिंग से भी मिली कुछ टीमों को जगह

आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर भी कुछ टीमों को अगले विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल गया है। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमों ने अपनी रैंकिंग के दम पर 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इन टीमों का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में काफी बेहतर रहा है, जिसके कारण उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।

बाकी आठ टीमों के लिए होंगे क्वालीफायर मुकाबले

अब टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आठ स्थान अभी भी खाली हैं। इन जगहों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग रिजनल क्वालीफायर से जो टीमें जीतकर आएंगी, वही 2028 टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगी। इन क्वालीफायर मुकाबलों की शुरुआत आने वाले समय में होने की उम्मीद है और क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इन पर भी बनी रहेगी।

Read More : Project Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में ‘ज्वाला’ ने रचा इतिहास, 5 शावकों के जन्म से चीतों की संख्या 53 हुई

2