T20 World Cup 2026: भारत बना विश्व विजेता, खिताबी जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्या और कोच गंभीर

भारतीय टीम ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत मेजबान के तौर पर विश्व कप जीतने वाला पहला देश बना। खिताबी जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया।

T20 World Cup 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 9, 2026

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटाते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता के तुरंत बाद टीम इंडिया की अटूट आस्था की तस्वीर भी देखने को मिली।

चपरासी पिता की बेटी ने UPSC में 113वीं रैंक हासिल कर रच दिया इतिहास

विश्व कप ट्रॉफी के साथ हनुमान टेकरी मंदिर में टेका मत्था

बताते चले कि, मैदान पर जीत का परचम लहराने और ट्रॉफी उठाने के कुछ ही घंटों बाद, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम के ये दिग्गज पूरी श्रद्धा के साथ भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टीम की निरंतर सफलता और इस महाविजय के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया और आशीर्वाद लिया। मैच के बाद की प्रेस औपचारिकताओं को पूरा करते ही ये सदस्य पैदल ही स्टेडियम के पास स्थित मंदिर पहुंचे थे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल

आपको बता दे कि, अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। खिताबी भिड़ंत में भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 255 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कीवी टीम केवल 159 रनों पर सिमट गई, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने यह मुकाबला 96 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।

मेजबान देश के तौर पर चैंपियन बनने का कीर्तिमान

यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि गौरवशाली मील का पत्थर है। इस खिताबी जीत के साथ भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने मेजबान रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसके अलावा, टीम इंडिया ने अपना चैंपियन का दर्जा बरकरार रखा है। 2024 से 2026 के बीच यह भारत का लगातार तीसरा आईसीसी खिताब है, जो इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान दौर में भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे शक्तिशाली और सफल टीम बन चुकी है।

सूर्या की कप्तानी का मंत्र

जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की काबिलियत और उन पर दिखाए गए विश्वास को दिया। सूर्या ने कहा, “एक लीडर के तौर पर आपको यह पता होना चाहिए कि आपके खिलाड़ियों में कितनी क्षमता है। मुझे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था। मुझे यकीन था कि फाइनल जैसे बड़े मंच पर ये युवा खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ेंगे।” संजू और अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी ने ही भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुँचाने में मदद की।

अग्निवीर भर्ती रैली: बरेली में 11 मार्च से आयोजन, 12 जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे