IND vs WI: ईडन गार्डन्स की शाम भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। वेस्टइंडीज द्वारा रखे गए 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट रहते ही जीत हासिल कर ली। इस शानदार जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम चार (सेमीफाइनल) में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूरे मैच के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन अंततः ‘मैन ऑफ द मैच’ संजू सैमसन की पारी ने बाजी पलट दी।
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत
संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन
बताते चले कि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) एक चट्टान की तरह खड़े रहे। उन्होंने महज 50 गेंदों में 194 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने भारत को 19.4 ओवर में 199 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।
सैमसन के अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी प्रभावित किया, जिन्होंने 15 गेंदों में 27 रनों का उपयोगी योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (18), हार्दिक पांड्या (17), ईशान किशन (10) और अभिषेक शर्मा (10) ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ (Jason Holder & Shamar Joseph) ने 2-2 विकेट लेकर भारत को रोकने की कोशिश की, लेकिन सैमसन के इरादों के आगे वे बेबस नजर आए।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी और कैरेबियाई पावर हिटिंग का नजारा
आपको बता दे कि इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की सलामी साझेदारी (Opening Partnership) कर बड़े स्कोर की नींव रखी। होप ने 32 और चेज ने 40 रनों की तेज पारी खेली। मध्यक्रम में शिमरोन हेटमायर ने भी 12 गेंदों में 27 रन ठोककर रन गति को बनाए रखा।
पारी के अंतिम ओवरों में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इन दोनों के बीच महज 35 गेंदों में 76 रनों की अहम पार्टनरशिप (Crucial Partnership) हुई। होल्डर ने 37* और पॉवेल ने 34* रन बनाकर अपनी टीम को 195 रनों के विशाल योग तक पहुँचाया। कैरेबियाई टीम के इस ‘विशाल स्कोर’ को देखकर एक समय लगा कि भारत के लिए राह मुश्किल होगी, लेकिन ईडन की पिच पर कहानी कुछ और ही लिखी जानी थी।
जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक बार फिर टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए, उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 36 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी 1-1 सफलता हासिल की।
रणनीति की बात करें तो भारतीय प्रबंधन ने इस ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश (Playing XI) में कोई बदलाव नहीं किया और अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन को शामिल किया था। भारत की यह संतुलित रणनीति और संजू सैमसन का असाधारण साहस टीम को सेमीफाइनल की दहलीज के पार ले गया।
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर










