India vs Pakistan T20 World Cup Match: महाकाल मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए भक्तों ने किया जलाभिषेक

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह है। इसी कड़ी में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भक्तों ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 15, 2026

India vs Pakistan T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला हमेशा ही खास होता है क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच केवल खेल नहीं बल्कि साख की लड़ाई माना जाता है। ऑन पेपर्स भारत मजबूत दिखता है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है। यही कारण है कि फैंस भी इस मैच को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं।

तनाव के साये में क्रिकेट जंग: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत पर सबकी नजर

उज्जैन महाकाल मंदिर में विशेष पूजा

India vs Pakistan T20 World Cup Match
टीम इंडिया की जीत के लिए भक्तों ने किया जलाभिषेक

भारत की जीत के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। भक्तों ने शिवलिंग के समीप टीम इंडिया के पोस्टर रखकर जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चारण के साथ भारत की जीत की कामना की। इस पूजा का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया, जिसमें दिखा कि भक्त पूरे श्रद्धा भाव से भारत की विजय के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

शिवरात्रि और क्रिकेट का संगम

आज महाशिवरात्रि का पर्व भी है। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने शिवरात्रि के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान मैच को ध्यान में रखते हुए बाबा महाकाल से टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की। एक भक्त ने एएनआई से बातचीत में कहा, “आज महाशिवरात्रि भी है और भारत-पाकिस्तान मैच भी। हमने बाबा महाकाल से टीम इंडिया के विजयी होने की कामना की है।”

मैच का आयोजन स्थल

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आ रहा है, दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। इस मैच को लेकर हमेशा यह आशंका रहती है कि कहीं भारत हार न जाए, इसलिए जगह-जगह हवन और पूजा का आयोजन किया जाता है।

भारत-पाकिस्तान का यह मैच केवल खेल नहीं बल्कि भावनाओं और आस्था का संगम बन गया है। उज्जैन महाकाल मंदिर में हुई विशेष पूजा इस बात का प्रमाण है कि क्रिकेट भारतीय समाज में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।

IND vs PAK: ‘पाकिस्तान दुश्मन है, उसके साथ कोई खेल नहीं’ भारत-पाक मैच से पहले कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान