India vs Pakistan T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार पूरे क्रिकेट जगत के फैंस कर रहे हैं। भारत ने अपने शुरुआती मैचों में आसानी से जीत हासिल की है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है।
India vs Pakistan T20: T20WC के पहले पाक कप्तान का संदेश, हाथ मिलाने को लेकर कही ये बात
भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है:
- कुल मैच: 16
- भारत ने जीते: 13
- पाकिस्तान ने जीते: 3
इस रिकॉर्ड से साफ़ है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया का इतिहास मजबूत रहा है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर हर मैच नया होता है।
India vs Pakistan T20: भारत-पाकिस्तान मैच को खतरा? मौसम विभाग की रिपोर्ट ने दे दी चेतावनी
मैच का समय और टॉस
इस मुकाबले का दिन का तीसरा मैच होगा। भारत और पाकिस्तान का मैच स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। भारत और श्रीलंका के समय में कोई अंतर नहीं है, इसलिए दर्शक आसानी से मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं।
मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना
कोलंबो में रविवार को पूरे दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह बारिश का अनुमान 20–30% है, जबकि शाम को मैच के समय बारिश के 40% चांस हैं। मौसम की अनिश्चितता के कारण मैच के समय रुकावट की संभावना बनी रहेगी। ओवरकास्ट कंडीशन और हवाओं की दिशा पिच पर खेल को प्रभावित कर सकती है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद देती है। मैच के शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम का फायदा गेंदबाजों को मिलेगा। मैच बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाएगी, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना चुनौतीपूर्ण होगा। स्पिनरों को भी मध्य और अंत के ओवरों में मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में भारत के वरुण चक्रवर्ती और पाकिस्तान के उस्मान तारिक की भूमिका अहम रहेगी।
इंग्लैंड की किस्मत दांव पर, स्कॉटलैंड के खिलाफ आज आखिरी जंग
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
दो तेंदुए और ‘M’: हार्दिक पांड्या का इश्क भरा टैटू सरप्राइज, माहिका के लिए खास
मैच कहाँ देखें?
भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।









