India vs New Zealand ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी

नए साल 2026 की पहली वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। गर्दन की चोट से उबरकर शुभमन गिल ने न सिर्फ वापसी की है, बल्कि कप्तानी की कमान भी संभाली है। आखिर किन स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया गया और किसे मिला बड़ा मौका? जानिए पूरी लिस्ट।

India vs New Zealand

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जनवरी 3, 2026

India vs New Zealand ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में चोटिल होने के कारण वह टीम से बाहर थे और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली थी। अब शुभमन गिल पूरी तरह फिट हो चुके हैं और इस सीरीज में वह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

India vs New Zealand ODI: श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर नजरें

भारतीय टीम में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर संदेह बना हुआ है, क्योंकि उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से अभी तक फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है। उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह पूरी तरह से फिट होते हैं या नहीं। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे और टीम में शामिल हो जाएंगे।

India vs New Zealand ODI: रोहित शर्मा और विराट कोहली से उम्मीदें

भारत के दो प्रमुख बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। दोनों ही खिलाड़ी वर्तमान में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में विराट कोहली ने लगातार दो शतक जड़े थे और कुल 302 रन बनाकर सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी जीता था। वहीं, रोहित शर्मा ने भी सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे। इन दोनों खिलाड़ियों से इस सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

भारत के वनडे सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड कुछ इस प्रकार है:शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन को लेकर काफी उम्मीदें हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसी रणनीति अपनाता है।

Read More: US strikes Venezuela: वेनेजुएला में धमाकों के बाद बढ़ी तनाव की स्थिति, NOTAM के द्वारा लागू की गई दिशा-निर्देश