Rice Production: दुनिया का सबसे बड़ा धान उत्पादक बना भारत…चीन को छोड़ा पीछे,कृषि मंत्री ने दी जानकारी

भारत ने चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा धान उत्पादक बनने का गौरव हासिल किया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, भारत का चावल उत्पादन 15.18 करोड़ टन तक पहुंच गया है। सरकार ने कृषि क्रांति को बढ़ावा देने के लिए 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्में भी जारी की हैं, जिससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत की भूमिका और मजबूत होगी।

Rice Production

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 5, 2026

Rice Production:  चीन को पीछे छोड़ भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यह जानकारी दी।केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि,देश में धान उत्पादन 15 करोड़ एक लाख अस्सी हजार टन हो गया है जबकि चीन में यह 14 करोड़ 52 लाख 80 हजार टन रहा।शिवराज सिंह चौहान ने कहा,भारत अब विदेशी बाजारों में भी चावल की आपूर्ति कर रहा है।

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण पंजाब में शुरू, नशे के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया शुरू

दुनिया में सबसे बड़ा धान उत्पादक देश बना भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से विकसित 25 फसलों की 184 उन्नत किस्में प्रदर्शित की उन्होंने कहा कि,अधिक उपज वाली फसलों के विकास में देश को बड़ी सफलता मिली है साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ये नई प्रजातियां जल्दी से जल्दी किसानों तक पहुंचे इनसे किसानों को अधिक उपज और बेहतर गुणवत्ता की फसल प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने साझा की जानकारी

अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने कहा,उच्च गुणवत्ता के बीज सभी किसानों को उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है देश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों से दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने को भी कहा।शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि,अधिक उपज वाली और जलवायु अनुकूल बीजों की मदद से देश कृषि क्रांति के दौर में पहुंच गया है और यह उपलब्धि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की समन्वित परियोजनाओं,राज्य और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय तथा निजी बीज कंपनियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई है।

15.18 करोड़ टन तक पहुंचा भारत का चावल उत्पादन

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत भोजन की कमी वाले देश से वैश्विक खाद्य प्रदाता बन गया है।उन्होंने कहा,चावल उत्पादन में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।उन्होंने इसे एक अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए कहा कि,भारत का चावल उत्पादन चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में 15.18 करोड़ टन तक पहुंच गया है।भारत अब विदेशी बाजारों में चावल की आपूर्ति कर रहा है।देश में प्रचूर मात्रा में खाद्यान्न भंडार है, जिससे भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Tamil Nadu: दक्षिण भारत राज्यों में BJP का चुनाव प्रचार तेज; Amit Shah ने भरी हुंकार,NDA सरकार आने का दावा