India A vs Nepal T20 Series: भारत ए टीम दिसंबर में करेगी नेपाल का दौरा, तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

India A vs Nepal T20 Series: बीसीसीआई ने भारत ए टीम के नेपाल दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दिसंबर में खेले जाने वाले तीन टी20 मुकाबलों में कौन-कौन से खिलाड़ी नजर आ सकते हैं और नेपाल के लिए यह सीरीज क्यों बेहद खास मानी जा रही है, जानिए पूरी खबर।

तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 10, 2026

India A vs Nepal T20 Series: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की ‘इंडिया ए’ टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल यानी CAN ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इस दौरे पर भारत ए और नेपाल के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

मुकोवा और नोस्कोवा ने रचा इतिहास, विंबलडन फाइनल होगा ऑल-चेक

9 से 13 दिसंबर तक होंगे मुकाबले

जारी कार्यक्रम के अनुसार यह टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी और 13 दिसंबर तक चलेगी। पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा, दूसरा मैच 11 दिसंबर को होगा, जबकि तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

कीर्तिपुर में होगी सभी मैचों की मेजबानी

भारत ए और नेपाल के बीच होने वाले तीनों टी20 मैच कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। यह मैदान नेपाल क्रिकेट के लिए काफी अहम माना जाता है और यहां पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित हो चुके हैं।

बैठक के बाद सीरीज पर लगी मुहर

इस द्विपक्षीय सीरीज को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, CAN सचिव पारस खड़का और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के बीच बैठक हुई। इसी बैठक के बाद भारत ए टीम के नेपाल दौरे और तीन मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया गया।

नेपाल क्रिकेट के लिए बड़ा अवसर

नेपाल के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इंडिया ए टीम में आमतौर पर ऐसे खिलाड़ी शामिल होते हैं, जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके होते हैं या भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा रह चुके होते हैं। ऐसे में नेपाल के खिलाड़ियों को मजबूत टीम के खिलाफ खेलने और अनुभव हासिल करने का बड़ा मौका मिलेगा।

हाल के वर्षों में नेपाल का बेहतर प्रदर्शन

नेपाल क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। टीम लगातार बेहतर क्रिकेट खेल रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है। नेपाल ने पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर यह साबित किया कि उसके क्रिकेट ढांचे और खिलाड़ियों में लगातार सुधार हो रहा है।

वर्ल्ड कप प्रदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास

2024 टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल को जीत नहीं मिल सकी थी, लेकिन 2026 के वर्ल्ड कप में टीम ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। इसके अलावा इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी नेपाल ने जबरदस्त संघर्ष किया और मुकाबला बेहद करीबी रहा, हालांकि अंत में उसे 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

तीन पारियों से नहीं होगा फैसला, वैभव को चाहिए समय और मार्गदर्शन

भारत ए सीरीज से मिलेगी नई दिशा

भारत ए के खिलाफ यह टी20 सीरीज नेपाल क्रिकेट के लिए नई दिशा साबित हो सकती है। मजबूत विपक्षी टीम के खिलाफ खेलने से नेपाल के खिलाड़ियों को अपनी तैयारी परखने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों को भी और मजबूत करेगी।