IND vs USA World Cup 2026: सूर्या की चमक में फीका पड़ा अमेरिका, 29 रनों से दे दी मात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की। कप्तान सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की पारी निर्णायक साबित हुई। सवाल यह है कि क्या अमेरिका की हार सिर्फ दबाव का नतीजा थी या भारत की रणनीति ने मैच पहले ही तय कर दिया था?

सूर्या की चमक में फीका पड़ा अमेरिका

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 8, 2026

IND vs USA World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 29 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अंक तालिका में मजबूती दिखाई, बल्कि अपने इरादे भी साफ कर दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 161 रन बनाए, जिसके जवाब में अमेरिकी टीम 132 रन ही बना सकी।

IND vs USA: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय पारी 161 पर सिमटी; सूर्या ने 84 रनों से बचाई लाज

टॉस के बाद भारत की लड़खड़ाती शुरुआत

मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित हुआ। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई थी और रन गति भी धीमी हो गई थी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी

IND vs USA World Cup 2026
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी

ऐसे मुश्किल समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने शानदार संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। सूर्या ने 49 गेंदों में यह पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट्स शामिल थे। अगर उनका बल्ला नहीं चलता, तो भारतीय टीम शायद 130–140 रनों तक ही सिमट जाती। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा ने 25 और ईशान किशन ने 20 रन बनाए, जिससे भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

WI vs SCO Highlights: T20 वर्ल्ड कप में रोमारियो शेफर्ड का तहलका, वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत

अमेरिकी गेंदबाजों का प्रभावी प्रदर्शन

यूएसए की ओर से गेंदबाजी में शेडली वैन शाल्कविक सबसे ज्यादा प्रभावी रहे। उन्होंने एक ही ओवर में ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट कर मैच में सनसनी फैला दी। शेडली ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा हरमीत सिंह ने भी दो अहम विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए USA संघर्षरत

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही बांधकर रखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे रन रेट लगातार बढ़ता चला गया। अमेरिकी बल्लेबाज बड़े साझेदारियां नहीं बना सके और पूरी टीम 20 ओवरों में 132 रन ही जोड़ पाई।

गेंदबाजों ने दिलाई भारत को जीत

गेंदबाजों ने दिलाई भारत को जीत
गेंदबाजों ने दिलाई भारत को जीत

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खास बात यह रही कि सिराज मूल टीम का हिस्सा नहीं थे और उन्हें चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी दो-दो विकेट लिए, जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली। हार्दिक पांड्या इस मैच में सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवरों में 34 रन खर्च किए।

IND vs USA: वानखेड़े में टॉस का बॉस बना अमेरिका, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत

यह जीत भारतीय टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही। टूर्नामेंट में इससे पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी अपने-अपने पहले मुकाबले जीत चुके हैं। ऐसे में भारत की यह सफलता आने वाले मैचों के लिए मजबूत संकेत देती है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में बड़ी दावेदार है।