IND vs NZ: टीम इंडिया का सबसे बड़ा T20 रन चेज, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर बने जीत के हीरो

क्राइस्टचर्च  भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में इतिहास रचते हुए अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला. 22 अक्टूबर को हेगले ओवल ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 225 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में संजू सैमसन (67), श्रेयस अय्यर (42) और नमन धीर (42*) की शानदार पारियों के बूते भारत ने छह विकेट खोकर न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास की नई इबारत लिख डाली. पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 22, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

क्राइस्टचर्च
 भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में इतिहास रचते हुए अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला. 22 अक्टूबर को हेगले ओवल ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 225 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में संजू सैमसन (67), श्रेयस अय्यर (42) और नमन धीर (42*) की शानदार पारियों के बूते भारत ने छह विकेट खोकर न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास की नई इबारत लिख डाली. पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

ग्लेन फिलिप्स की मेहनत पर फिरा पानी
फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की. यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा. एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए जबकि फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली. बेवन जैकब्स की 16 गेंदों पर 31 रन की तेजतर्रार पारी ने भी न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय गेंदबाजों में अक्षर सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने चार ओवरों में 51 रन लुटाए. न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोरकर भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी को पूरी तरह से उजागर कर दिया। 

अपने कमबैक मैच में भुवी ने लुटाए 49 रन
करीब चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अगले ओवर में टिम सिफर्ट (17 गेंदों में 24 रन) ने उन पर दो चौके और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. इस ओवर में कुल 17 रन बने. भुवी भारतीय टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं दिला सके, उनके तीसरे ओवर में 14 रन बने, इसके बाद उन्हें पारी का 20वां और आखिरी ओवर सौंपा गया, जिसमें भी 14 रन खर्च हुए. भुवनेश्वर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 49 रन दिए। 

नमन धीर के शॉट से जीता भारत
नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को रिकॉर्ड जीत दिलाई। मैट हेनरी के 20वें ओवर में धीर ने पहले चौका लगाया, फिर एक रन लिया और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई। भारत ने यह मुकाबला जीतकर टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।