IND vs NZ: भारत की शर्मनाक हार, स्टार बल्लेबाज फेल, शिवम दुबे की पारी गई बेकार

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 82 रन पर 5 विकेट गंवा चुका था। ऐसे में शिवम दुबे की विस्फोटक पारी ने जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन अंत में न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 29, 2026

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 50 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में आ गई और 165 रनों पर सिमट गई। इस हार के साथ ही भारत को सीरीज में एक और झटका लगा।

क्रिकेट अपडेट: सूर्यकुमार यादव का टॉप-10 में कमबैक, अभिषेक की कब्जा जारी

भारत की खराब शुरुआत

IND vs NZ
भारत की शर्मनाक हार

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पिछले मैच में रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में पहली ही गेंद पर आउट हो गए और गोल्डन डक का शिकार बने। वह एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में दो बार गोल्डन डक होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इसके तुरंत बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और सिर्फ 8 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों से भारत दबाव में आ गया।

संजू सैमसन और मिडिल ऑर्डर की नाकामी

तीसरे नंबर पर उतरे संजू सैमसन ने कुछ आकर्षक शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। संजू 15 गेंदों में 24 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से टीम को उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी इस मौके को भुना नहीं सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने जरूर संघर्ष किया और 30 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे। हालांकि, उनका विकेट गिरते ही भारत की स्थिति और कमजोर हो गई। 82 रन पर भारत के 5 विकेट गिर चुके थे।

शिवम दुबे की विस्फोटक पारी से जगी उम्मीद

जब लग रहा था कि भारत यह मुकाबला आसानी से हार जाएगा, तब शिवम दुबे ने मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और मात्र 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान दुबे का स्ट्राइक रेट 282.61 रहा और उन्होंने 7 छक्के व 3 चौके लगाए। उनकी बल्लेबाजी ने कुछ देर के लिए भारतीय खेमे में जीत की उम्मीद जगा दी थी। लेकिन 16वें ओवर में वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उस समय भारत का स्कोर 145 रन था और मैच हाथ से फिसलता नजर आने लगा।

अंत में बिखरी भारतीय पारी

शिवम दुबे के आउट होते ही भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। निचले क्रम के बल्लेबाज दबाव नहीं झेल सके और लगातार विकेट गिरते चले गए। आखिरकार पूरी भारतीय टीम 165 रनों पर ऑलआउट हो गई और न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 50 रनों से अपने नाम कर लिया।

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें