IND vs NZ 4th T20: भारत को शुरुआती झटके, न्यूजीलैंड की पारी में टॉप स्कोरर सीफर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20 मुकाबला विशाखापत्तनम में जारी है, जहां भारत को शुरुआती झटके लगे। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हुए। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर टिम सीफर्ट ने 62 रन बनाए। टीम इंडिया अब 216 रन का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश में है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 28, 2026

IND vs NZ 4th T20: आज विशाखापत्तनम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 215 रन बनाए, जिससे भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा गया।

IND vs NZ 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने बनाए 216 रन

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत

न्यूजीलैंड को टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत बेहद मजबूत रही। टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। टिम सीफर्ट ने 36 गेंदों में तेज़ 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं, डेवोन कॉनवे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए और नौवें ओवर में आउट हुए। उनकी पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल थे।

न्यूजीलैंड के मध्यक्रम का प्रदर्शन

शानदार शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी थोड़ी लड़खड़ाई। टीम ने अगले कुछ ओवरों में पांच विकेट खो दिए। रचिन रविंद्र केवल 2 रन ही बना सके, जबकि मार्क चैपमैन 9 रन पर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 24 रन का योगदान दिया। जैक फोल्केस ने 13 रन जोड़े, और कप्तान मिचेल सेंटनर केवल 11 रन बनाकर रनआउट हुए।

IND vs NZ 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी की एंट्री

कीवी टीम का अंत और अंतिम स्कोर

अंत तक जेरिल मिचेल क्रीज पर टिके रहे और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को 200 के पार पहुंचाया। मिचेल ने 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।

भारत की पारी की शुरुआत में झटके

भारत की शुरुआत मुश्किल में रही। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा बड़े शॉट की कोशिश में आउट हो गए। इसके तुरंत बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। 7.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 58/3 था। संजू सैमसन का बल्ला भी खामोश रहा और वे केवल 24 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे मैदान पर आए।

हार्दिक पांड्या का आउट होना

टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए और आउट हुए। फिलहाल शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/4 है।

भारत के सामने चुनौती

न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 216 रन बनाने होंगे। भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह चुनौती बेहद कठिन साबित हो सकती है, खासकर जब पारी की शुरुआत में ही तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके हैं।

अश्मिता चालिहा की वापसी: थाईलैंड मास्टर्स में मेन ड्रॉ की हो गई जगह पक्की