IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी में आज सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया आज सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी, वहीं कीवी टीम के लिए यह 'करो या मरो' का मैच है। शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस रोमांचक मुकाबले की पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11 यहाँ देखें।

IND vs NZ 3rd T20

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 25, 2026

IND vs NZ 3rd T20: भारतीय क्रिकेट टीम आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अपनी बादशाहत कायम करने उतरेगी। सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुकी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें आज ही ट्रॉफी पर कब्जा करने पर टिकी हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, जहां एक हार उनके हाथ से सीरीज छीन लेगी।

दिल्ली ने आरसीबी के विजय रथ को रोका, 7 विकेट से रौंदा, अंक तालिका में बदलाव

सीरीज का गणित और भारतीय टीम का दबदबा

बताते चले कि, टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में भारत ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर 48 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में कीवी टीम ने 208 रन बनाकर कड़ी चुनौती पेश की थी। शुरुआती झटकों के बावजूद, भारत ने मात्र 15.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आज के मैच में शाम 6:30 बजे टॉस होगा और पहली गेंद शाम 7:00 बजे फेंकी जाएगी।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आपको बता दे कि, गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम अपनी सपाट विकेट और छोटे बाउंड्री के लिए जाना जाता है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग के समान है। इतिहास गवाह है कि यहाँ बड़े स्कोर बनते हैं। साल 2023 में भारत ने यहाँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 222 रन बनाए थे, जिसे कंगारू टीम ने सफलतापूर्वक चेज कर लिया था। ऐसे में आज भी फैंस को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

मैच प्रिडिक्शन और जीत-हार के समीकरण

विशेषज्ञों और प्रिडिक्शन मीटर के अनुसार, इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है। जीत की संभावना 70-30 के अनुपात में टीम इंडिया के पक्ष में है। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम उलटफेर करने में माहिर है, लेकिन इसके लिए उन्हें भारत को 180 रनों से कम के स्कोर पर रोकना होगा या फिर टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना होगा।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम मैनेजमेंट आज गेंदबाजी विभाग में कुछ बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है, वहीं जसप्रीत बुमराह के साथ हर्षित राणा की दावेदारी पर भी विचार हो सकता है।

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय बल्लेबाजों को अंकुश में रखना है। टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स को बड़ी पारी खेलनी होगी ताकि वे सीरीज में वापसी कर सकें।

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी

भारतीय टीम का ऐलान: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में इस स्टार की होगी वापसी