IND vs NZ 2nd ODI: आज 14 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम खेला जाएगा। भारत ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर ले। वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी।
युवा तीरंदाजों ने बढ़ाया ओडिशा का मान, 4 स्वर्ण सहित 10 पदकों की शानदार उपलब्धि
पहले वनडे का प्रदर्शन
वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए। जवाब में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए 49 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। वहीं केएल राहुल ने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई।
भारतीय टीम को झटका
दूसरे वनडे से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दिल्ली के युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, इसलिए उन पर सबकी नजरें रहेंगी।
एम्बाप्पे का जाबी अलोंसो को श्रद्धांजलि संदेश, फुटबॉल समझ पर कही बड़ी बात
मैच का समय और स्थान
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा।
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। टीवी के अलावा दर्शक ऑनलाइन भी मैच देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। फैंस मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर कहीं से भी मैच का आनंद ले सकेंगे।
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी
न्यूजीलैंड टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, माइकल रे
WI vs AFG T20: वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला पहला मौका










