नगर निगमों में बढ़ी जवाबदेही, पंजाब के कमिश्नरों और ADC डेवलपमेंट को मिले सख्त आदेश

लुधियाना. लोकल बॉडीज विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी का चार्ज संभालते ही धनश्याम थोरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पंजाब के सभी नगर निगम कमिश्नरों को ग्राऊंड लैवल पर उतरने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते पंजाब के सभी नगर निगम कमिश्नर व ए.डी.सी. डिवेल्पमेंट हफ्ते में 3 दिन सुबह एक घंटा फील्ड में नजर आएंगे। इस नए सिस्टम के तहत हर कमिश्नर को हर सोमवार सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहने के लिए बोला गया है ताकि ग्राऊंड जीरो पर हालात का जायजा लेकर समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कदम उठाया जाए।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लुधियाना.

लोकल बॉडीज विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी का चार्ज संभालते ही धनश्याम थोरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पंजाब के सभी नगर निगम कमिश्नरों को ग्राऊंड लैवल पर उतरने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते पंजाब के सभी नगर निगम कमिश्नर व ए.डी.सी. डिवेल्पमेंट हफ्ते में 3 दिन सुबह एक घंटा फील्ड में नजर आएंगे।

इस नए सिस्टम के तहत हर कमिश्नर को हर सोमवार सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहने के लिए बोला गया है ताकि ग्राऊंड जीरो पर हालात का जायजा लेकर समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कदम उठाया जाए।

सी.एम., चीफ सैक्रेटरी से लेकर मंत्री तक वीडियो कॉल पर करेंगे चैकिंग
थोरी द्वारा नगर निगम कमिश्नरों व ए.डी.सी. डिवैल्पमैंट पर हफ्ते में 3 दिन सुबह एक घंटा फील्ड में जरूर जाने की जो शर्त लगाई गई है, उस पर अमल होने बारे क्रॉस चैकिंग करने का भी फार्मूला लागू कर दिया गया है जिसके तहत प्रिंसीपल सैक्रेटरी खुद वीडियो कॉल पर रहेंगे और इसका लिंक सीएम, चीफ सैक्रेटरी से लेकर मंत्री तक होगा।

2