झज्जर में ADGP ने जूती पहनने पर पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

झज्जर. पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर शुक्रवार को झज्जर पुलिस लाइन में उस समय सख्ती देखने को मिली, जब हरियाणा पुलिस के ए.डी.जी.पी. एच.एस. दुहन ने ड्रैस कोड का पालन न करने पर एक पुलिस कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई और उसके निलंबन के निर्देश दिए। ए.डी.जी.पी. ने कहा कि यह पशुपालन विभाग नहीं बल्कि अनुशासन आधारित पुलिस विभाग है, जहां नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी अनुसार पुलिस लाइन में चल रही रिहर्सल दौरान संबंधित पुलिस कर्मचारी वर्दी के बजाय जूती पहनकर पहुंच गया था जिसे उच्चाधिकारी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना। मौके पर ही ए.डी.जी.पी. ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

झज्जर.

पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर शुक्रवार को झज्जर पुलिस लाइन में उस समय सख्ती देखने को मिली, जब हरियाणा पुलिस के ए.डी.जी.पी. एच.एस. दुहन ने ड्रैस कोड का पालन न करने पर एक पुलिस कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई और उसके निलंबन के निर्देश दिए।

ए.डी.जी.पी. ने कहा कि यह पशुपालन विभाग नहीं बल्कि अनुशासन आधारित पुलिस विभाग है, जहां नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी अनुसार पुलिस लाइन में चल रही रिहर्सल दौरान संबंधित पुलिस कर्मचारी वर्दी के बजाय जूती पहनकर पहुंच गया था जिसे उच्चाधिकारी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना। मौके पर ही ए.डी.जी.पी. ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। ए.डी.जी.पी. एच.एस. दुहन शुक्रवार को झज्जर पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस में सक्रियता और अनुशासन सबसे अहम है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित व सम्मानित किया जाए जबकि निष्क्रिय और लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

2