2027 चुनाव से पहले कांग्रेस की बैठक में गुटबाजी का दिखा असर

चंडीगढ़ 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत राज्यभर में बैठकें आयोजित की जा रही हैं. रविवार को बरनाला में हुई कांग्रेस की कैंपेन कमेटी की बैठक में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बरनाला विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका और वरिष्ठ नेता रज़िया सुल्ताना समेत कई नेता मौजूद रहे. हालांकि, बैठक की शुरुआत में ही माहौल गर्म हो गया.पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत राज्यभर में बैठकें आयोजित की जा रही हैं.

रविवार को बरनाला में हुई कांग्रेस की कैंपेन कमेटी की बैठक में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बरनाला विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका और वरिष्ठ नेता रज़िया सुल्ताना समेत कई नेता मौजूद रहे.

हालांकि, बैठक की शुरुआत में ही माहौल गर्म हो गया.पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे लगने लगे, जिस पर रज़िया सुल्ताना नाराज हो गईं. उन्होंने मंच से ही माहौल खराब करने वालों को बाहर निकालने की बात कही, जिसके बाद कुछ देर तक बैठक में हंगामे की स्थिति बनी रही.

रजिया सुल्ताना ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ लोग हैं जो पार्टी का माहौल खराब करना चाहते हैं. उनका कहना है कि जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाना चाहिए, किसी भी नेता को पार्टी का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा.

मंच से कहा गया कि कार्यकर्ता इस तरह अनुशासन को भंग न करें. रजिया सुल्ताना ने कहा कि कुछ लोग जानबुझकर पार्टी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

हालांकि बाद में स्थिति संभालते हुए रजिया सुल्ताना ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और आने वाले समय में पार्टी जीत हासिल करेगी.

कांग्रेस में बहुत समय से बिखराव की खबरें आ रही हैं, कहा जा रहा है कि गुटबाजी हो रही है. हालांकि पंजाब कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज करते हुए हमेशा एकजुटता की बातें कही हैं.

2