IMD Weather News: कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, गणतंत्र दिवस पर बारिश का अलर्ट

IMD Weather News: आज 26 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। Weather Forecast Republic Day 2026: 26 जनवरी को बदला मौसम का मिज़ाज, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 26, 2026

IMD Weather News: आज 26 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Weather Forecast Republic Day 2026: 26 जनवरी को बदला मौसम का मिज़ाज, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का अनुमान

Weather Update
कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है, जो कुछ जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं

उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम करवट लेने वाला है। 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जबकि झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। दिल्ली में 26 जनवरी की दोपहर से पहले कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

आईएमडी ने पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में, 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में तथा 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा 28 जनवरी को बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं केरल और माहे में 25 और 26 जनवरी को बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं।

कोहरा, शीतलहर और कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 जनवरी तक, जबकि उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 27 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

ठंड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 26 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 जनवरी के अलावा 28 से 30 जनवरी के बीच दोबारा शीतलहर चलने की संभावना है।

तापमान और आगे का पूर्वानुमान

Weather Update
कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद दो दिनों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी और फिर 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस के दौरान लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Weather Update: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ठंड का प्रकोप, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना